back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महिला विश्व कप : वेस्ट इंडीज को हारकर पाकिस्तान ने टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की

हैमिल्टन, 21 मार्च (आईएएनएस)। महिला विश्व कप 2022 में वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराकर पाकिस्तान ने टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की है। लगातार चार मैच हारने के बाद पाकिस्तान ने जीत के साथ अपना खाता खोला है। पाकिस्तान महिला टीम द्वारा किए गए खराब प्रदर्शन के कारण वह पहले ही सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है, लेकिन वेस्टइंडीज को हराकर भारत के लिए राह आसान कर दी है। अब टीम इंडिया अपने बचे हुए दो में से एक मैच जीतने पर भी सेमीफाइनल में पहुंच सकती है। बारिश के कारण यह मैच 20 ओवर का किया गया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने सात विकेट खोकर 89 रन बनाए थे। वहीं, पाकिस्तान ने 18.5 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 90 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। इस मैच में पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। निदा डार की अगुवाई में पाकिस्तान के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और चार ओवर के अंदर चार विकेट झटके। उन्होंने 2.50 के इकोनॉमी रेट से सिर्फ 10 रन दिए। उनके अलावा फातिमा, संधू और सोहेल को एक-एक विकेट मिला। वेस्टइंडीज की टीम निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर सिर्फ 89 रन बना पाई। डॉटिन ने सबसे ज्यादा 27 और टेलर ने 18 रन बनाए। वहीं फ्लेचर ने 12 रन की पारी खेली। संक्षिप्त स्कोर : वेस्ट इंडीज : 89/7 (डॉटिन 27, निदा डार 4/10)। पाकिस्तान : (मुनीबा अली 37, ओमैमा सोहेलो 22, शकीरा सेल्मन 1/15)। –आईएएनएस एचएमए/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से अफगानिस्तान में तबाही, 400 लोगों की मौत, 250 से ज्यादा घायल; तालिबान बोला- अस्पताल पर गिराया बम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। काबुल में बीती रात जोरदार धमाकों से अफरा-तफरी मच गई। अफगानिस्तान का दावा है कि पाकिस्तान की वायुसेना ने शहर...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵