back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अमृतसरः स्वर्ण मंदिर के गेट के पास अकाली दल नेता सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला

अकाल तख्त द्वारा दी गई सज़ा का पालन करते हुए सुखबीर बादल दो दिन से स्वर्ण मंदिर में सेवा दे रहे थे। पैर में फ्रैक्चर की वजह से वो मंदिर के गेट पर तैनात थे।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पंजाब के अमृतसर में शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला किया गया है। सुखबीर बादल दो दिन से स्वर्ण मंदिर के गेट पर सेवा दे रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 4 दिसंबर की सुबह एक बुजुर्ग शख्स माथा टेकने के बहाने गुरुद्वारे के बाहर आया और उसने सुखबीर बादल पर गोली चला दी। बताया जा रहा है कि सुखबीर बादल सुरक्षित हैं।

हमलावर को सेवादारों ने पकड़ा 

इस घटना का जो वीडियो सामने आया है, उसमें दिख रहा है कि शख्स स्वर्ण मंदिर के बाहर पहुंचा और उसने सुखबीर सिंह बादल पर बंदूक तान दी। हालांकि, वहां मौजूद एक सेवादार ने समय रहते उस शख्स को पकड़ा और उसका हाथ ऊपर उठाया, इससे गोली हवा में चली और सुखबीर बादल बाल-बाल बच गए। सेवादारों ने हमलावर को दबोच लिया और अब उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक, हमला करने वाला शख्स एक दिन पहले भी गेट के बाहर रेकी करके गया था।

[EMBED]

स्वर्ण मंदिर में सेवाएं दे रहे हैं सुखबीर बादल

सुखबीर सिंह बादल ने 2 दिसंबर को स्वीकार किया था कि उन्होंने धार्मिक अपराध मामले में गुरमीत राम रहीम को माफी दिलाई थी। इसके अलावा 2015 में पवित्र पुस्तक के अपमान मामले में दोषियों को सजा नहीं दी थी। एक महीने पहले ही अकाल तख्त ने सुखबीर बादल को तनखैया यानी धार्मिक अपराधी घोषित किया था। अकाल तख्त ने सुखबीर बादल और 2017 तक पंजाब सरकार में मंत्री रहे नेताओं को स्वर्ण मंदिर में लंगर सेवा, टायलेट की सफाई, बर्तन धोने और कीर्तन सुनने की सज़ा सुनाई थी। सुखबीर बादल दो दिन से अपनी सजा का पालन कर रहे थे।

Advertisementspot_img

Also Read:

पंजाब में नए अकाली दल को मिला अपना अध्‍यक्ष, जानेिए कौन हैं नवनियुक्त अध्यक्ष ज्ञानी हरप्रीत सिंह

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पंजाब की सियासत में बड़ा बदलाव सामने आया है। श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵