back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एशेज पर परिस्थितियों को परखने के बाद फैसला करेंगे: ईसीबी

लंदन, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने एशेज सीरीज एक बयान जारी किया, जिसमें कहा गया कि वह इस सप्ताह के अंत में दौरे के बढ़ने के लिए जगह के परिस्थितियों को परखने के बाद फैसला करेंगे। पांच मैचों की सीरीज के लिए क्वारंटाइन की स्थिति और खिलाड़ियों के परिवार के साथ यात्रा करने के कारण एशेज सीरीज संदेह के घेरे में है। ईसीबी ने सोमवार को कहा, सप्ताह के अंत से हम एशेज दौरे के लिए प्रस्तावित व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी के लिए इंग्लैंड के पुरुष खिलाड़ियों और प्रबंधन से बात कर रहे हैं। ईसीबी ने कहा, हम इन व्यवस्थाओं पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के साथ नियमित बात कर रहे हैं। स्वास्थ्य और भलाई के साथ हमारा ध्यान यह भी सुनिश्चित करना है कि यह दौरा खिलाड़ियों और प्रबंधन अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सके। हम नवीनतम जानकारी साझा करने और प्रतिक्रिया लेने के लिए इस सप्ताह अपने खिलाड़ियों से बात करना जारी रखेंगे। इस सप्ताह के अंत में ईसीबी बोर्ड यह तय करने के लिए बैठक करेगा कि क्या दौरे के लिए आगे बढ़ने के लिए हमारी शर्तो पर काम किया गया है या नहीं और एक टीम के चयन को सक्षम करने के लिए उपयुक्त हैं या नहीं। एशेज सीरीज 8 दिसंबर से 18 जनवरी खेली जाएगी। –आईएएनएस आरएसके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...