back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

टी20 विश्व कप : भारतीय टीम में अक्षर की जगह शार्दुल शामिल

मुंबई, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ऑल इंडिया सीनियर चयन समिति ने टीम मैनजमेंट से चर्चा करने के बाद शार्दुल ठाकुर को आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए मुख्य टीम में जगह दी है। ऑलराउंडर अक्षर पटेल जो 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा थे, वह अब स्टैंड बाई खिलाड़ियों की सूची में हैं। टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), लोकेश राहुल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, राहुल चाहर, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी। स्टैंड बाई खिलाड़ी : श्रेयस अय्यर, दीपक चाहर और अक्षर पटेल। कुछ क्रिकेटरों को दुबई में टीम के बायो बबल में रूकने और भारतीय टीम की तैयारियों में मदद करने के लिए कहा गया है। इन खिलाड़ियों में आवेश खान, उमरान मलिक, हर्षल पटेल, लुकमान मेरिवाला, वेंकटेश अय्यर, करन शर्मा, शाहबाज अहमद और के. गौतम शामिल हैं। –आईएएनएस एसकेबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵