back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान ने स्कॉटलैंड को दिया 190 रनों का लक्ष्य (लीड-1)

शारजाह, 7 नवंबर (आईएएनएस)। कप्तान बाबर आजम (66) की शानदार पारी की बदौलत आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 में रविवार को यहां शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में पाकिस्तान ने स्कॉटलैंड को 190 रनों का लक्ष्य दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए। कप्तान बाबर और मोहम्मद हाफिज ने मिलकर 32 गेंदों में 53 रनों की साझेदारी की। साथ ही शोएब मलिक ने भी नाबाद तेज अर्धशतक जड़ा। स्कॉटलैंड की ओर से क्रिस ग्रीव्स ने सबसे ज्यादा दो विकेट झटके। सफ्यान शरीफ और हमजा ताहिर ने एक-एक विकेट लिया। इससे पहले, बल्लेबाजी के लिए उतरी पाकिस्तान की टीम की शुरुआत ठीक-ठाक रही, उन्होंने पावरप्ले में एक विकेट के नुकसान पर 35 रन जोड़े। इस दौरान, मोहम्मद रिजवान एक छक्के की मदद से 19 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद, कप्तान बाबर और फखर जमान ने मिलकर टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया। इस बीच, दोनों ने अच्छी बल्लेबाजी की। लेकिन, जमान (8) रन बनाकर आउट हो गए। 10 ओवरों में टीम का स्कोर दो विकेट पर 60 बने। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए मोहम्मद हाफिज और कप्तान बाबर ने मिलकर तेज गति से टीम के लिए रन जोड़े, जिससे टीम का स्कोर 14 ओवरों में 100 के पार पहुंच गया। इस बीच, हाफिज चार चौके एक छक्के की मदद से 19 गेंदों में 31 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। मैदान पर कप्तान बाबर टिके रहे और टीम के स्कोर में योगदान देते चले। इस दौरान, उन्होंने 40 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं, पांचवें स्थान पर शोएब मलिक ने कप्तान बाबर के मिलकर कुछ अच्छे शॉर्ट लगाए। लेकिन इस बीच, कप्तान बाबर पांच चौके और तीन छक्कों की मदद से 47 गेंदों में 66 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद, आसिफ अली (5) और मलिक ने एक चौके और छह छक्कों की मदद से 18 गेंदों में नाबाद 54 रन बनाकर अपना अर्धशतक भी पूरा किया। जिससे टीम का स्कोर 189 रनों तक पहुंच गया। –आईएएनएस आरजे/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से अफगानिस्तान में तबाही, 400 लोगों की मौत, 250 से ज्यादा घायल; तालिबान बोला- अस्पताल पर गिराया बम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। काबुल में बीती रात जोरदार धमाकों से अफरा-तफरी मच गई। अफगानिस्तान का दावा है कि पाकिस्तान की वायुसेना ने शहर...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵