back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सहवाग ने कीवी गेंदबाज एजाज पटेल की तारीफ की

नई दिल्ली, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने टेस्ट में एक पारी में 10 विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे गेंदबाज न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल की प्रशंसा की। बाएं हाथ के स्पिनर ने ट्विटर पर सहवाग से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा कि पूर्व में नेट गेंदबाज के रूप में सहवाग ने अपने कार्यकाल के दौरान उन्हें पार्क के बाहर छक्के मारे थे। एजाज ने कहा, धन्यवाद वीरेंद्र सहवाग मुझे यह मजेदार कहानी अब भी याद है कि जब मैं नेट बॉलर के रूप में आया था तो ईडन पार्क के आउटर ओवल में आपने मुझे मैदान के बाहर छक्के मारे थे। जिस पर सहवाग ने जवाब दिया, वक्त की आदत है, बदलता जरूर है। आपने मुंबई में जो हासिल किया है वह इतना असाधारण है कि भारत की सीरीज जीत से ज्यादा आपके चर्चे हो रहे हैं। आपके आने वाले दिनों के लिए अधिक सफलता और शुभकामनाएं। अब तक 11 टेस्ट में एजाज ने 43 विकेट लिए हैं, जिनमें से 14 मुंबई टेस्ट के दौरान चटकाए। –आईएएनएस आरजे/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

Operation Sindoor पर बनेगी फिल्म, फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने किया कंफर्म

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 22 अप्रैल 2025 को कश्मीर...

IPL 2026 Live Streaming: टीवी, मोबाइल और ऐप पर ऐसे देखें IPL के सभी मैच

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का रोमांच शुरू...

भारत में जल्द आएगी Chery iCar V23 इलेक्ट्रिक SUV, 500Km रेंज के साथ Thar को देगी कड़ी टक्कर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का बाजार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵