back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Assembly Elections 2023: चुनावी राज्यों के लिए BJP ने नियुक्त किए प्रभारी, कई मंत्रियों को दी गई जिम्मेदारी

BJP News: बीजेपी ने इसी साल 4 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए अपने चुनाव प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। बीजेपी ने राजस्थान में प्रह्लाद जोशी को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।

नई दिल्ली (अर्पित शुक्ला)। इसी साल के अंत में होने वाले चार राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। पार्टी पहले से ही चुनावी मूड में आ गई है। इसी कड़ी में भाजपा ने आज चुनावी राज्यों के लिए प्रभारी का एलान कर दिया है। कुछ दिनों पहले ही भाजपा ने कई राज्यों के अध्यक्ष पद में भी बदलाव किए थे।

बीजेपी ने राजस्थान में प्रह्लाद जोशी को चुनाव प्रभारी बनाया है। वहीं नितिन पटेल और कुलदीप बिश्नोई को सहप्रभारी नियुक्त किया गया है। पार्टी ने छत्तीसगढ़ में ओमप्रकाश माथुर को चुनाव प्रभारी और मनसुख मांडवीय को सहप्रभारी बनाया है। वहीं मध्य प्रदेश की बात करें तो मध्यप्रदेश में भूपेन्द्र यादव चुनाव प्रभारी नियुक्त किए गए हैं तो वहीं अश्वनी वैष्णव सहप्रभारी। साथ ही तेलंगाना में प्रकाश जावड़ेकर को चुनाव प्रभारी और सुनील बंसल को सहप्रभारी बनाया गया है।

Lok Sabha Election 2024: झारखंड में अध्यक्ष बदलकर क्या हासिल करना चाहती है BJP? जानिए इसके मायने

Advertisementspot_img

Also Read:

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक नई बहस छिड़ गई है धनबल और बाहुबल...
spot_img

Latest Stories

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵