back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आईपीएल में ऋषभ पंत कप्तान के रूप में हो रहे हैं विकसित: अगरकर

मुंबई, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ गुरुवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स के मैच से पहले टीम के साथियों और कोचिंग स्टाफ ने बताया कि कैसे कप्तान ऋषभ पंत एक खिलाड़ी और कप्तान के रूप में विकसित हो रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे वह खेल को अच्छी तरह से समझते हैं, जिससे उन्हें खेलते हुए देखना रोमांचक हो जाता है। दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच अजीत अगरकर ने कहा, पंत मैच को बहुत अच्छी तरह से पढ़ते हैं जिसे आप अपने खेल को विकसित करने के तरीके और युवा खिलाड़ी के रूप में की गई प्रगति से देख सकते हैं। एक युवा खिलाड़ी के रूप में उन्होंने कम समय में जो प्रगति की है, वह उन्हें एक अच्छा लीडर बनाता है। दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच शेन वॉटसन ने कहा, ऋषभ पंत जिस तरह से आगे बढ़ रहे हैं, वह खेल को समझ लेते हैं, चाहे खेल की स्थिति कैसी भी हो। यह उस समय का सबसे रोमांचक हिस्सा होता है। अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान यश ढुल ने कहा, सबसे पहले ऋषभ पंत बहुत शांत हैं और वह खेल को अच्छी तरह से समझते हैं। वह अपने खेल के किसी भी क्षण में अपने शॉट का चयन कर सकते हैं। –आईएएनएस आरजे/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

KKR vs SRH: ईडन गार्डन्स में रन बरसने की उम्मीद, जानें पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के छठे मुकाबले में Kolkata Knight Riders और Sunrisers Hyderabad (KKR vs SRH) आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar और Bhabhi Ji Ghar Par Hain फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵