back to top
26.2 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ऋषभ पंत को रसेल मोड में बल्लेबाजी करने की जरूरत : रवि शास्त्री

नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने सुझाव दिया है कि अगर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चल रहे आईपीएल 2022 सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की मदद करना चाहते हैं, तो उन्हें बिना सोचे आंद्रे रसेल मोड में बल्लेबाजी करनी होगी। 24 वर्षीय पंत का बल्ले से सीजन में अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा है। उन्होंने 11 मैचों में 281 रन बनाए, जिसमें 44 उनका अब तक का सर्वोच्च स्कोर है। शास्त्री ने ईएसपीएन क्रिकइंफो से कहा, मुझे लगता है कि एक बार पंत रन बनाने की गति पकड़ लेंगे, तो उन्हें उस गति को नहीं रोकना चाहिए, साथ ही उन्हें इस प्रारूप में आंद्रे रसेल मोड में बल्लेबाजी करनी चाहिए। उन्होंने कहा, पंत को कहा कि अगर आप किसी गेंदबाज को हिट करना चाहते हैं, तो हिट करें, इसके लिए ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप लोगों की अपेक्षा से अधिक मैच जीत सकते हैं। शास्त्री का मानना है कि मानसिक रूप से मजबूत होने से रसेल को सबसे छोटे प्रारूप में विस्फोटक बल्लेबाजों में शुमार हैं। उनका मोड अपनाने से पंत भी अलग बल्लेबाज बन जांएगे। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान 150 से अधिक की स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं, लेकिन वह मैच जिताने वाली पारियां खेलने में नाकाम रहे हैं। हालांकि, शास्त्री को नहीं लगता कि पंत को अपने रुख पर संयम बरतने की जरूरत है। प्रसिद्ध कमेंटेटर ने कहा, वह शुरुआत अच्छी कर रहे हैं, लेकिन बाद में वह गलत तरीके से आउट हो रहे हैं, जो कि वह पसंद नहीं करेंगे, लेकिन मुझे नहीं लगता कि उन्हें बल्लेबाजी की गति बदलनी चाहिए। दिल्ली कैपिटल्स अपने अगले आईपीएल 2022 मैच में 11 मई को डीवाई पाटिल स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी। –आईएएनएस आरजे/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

आभा का मतलब – Abha Name Meaning

Abha Name Meaning – आभा नाम का मतलब :...

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵