back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पोलैंड और सेनेगल ने कतर में फीफा विश्व कप के लिए किया क्वालिफाई

वारसॉ, 30 मार्च (आईएएनएस)। पोलैंड ने प्लेऑफ में स्वीडन को 2-0 से हराकर इतिहास में नौवीं बार और लगातार दूसरी बार फीफा विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया है। कप्तान और बायर्न म्यूनिख फॉरवर्ड रॉबर्ट लेवांडोव्स्की ने 49वें मिनट में पेनल्टी के साथ घरेलू टीम के लिए स्कोरिंग की शुरुआत की और मिडफील्डर पिओटर जिलिंस्की ने 72वें मिनट में एक और गोल कर 2-0 से बढ़त बनाई। पोलिश राष्ट्रपति आंद्रेजेज डूडा ने मंगलवार रात खेल के बाद ट्वीट कर कहा कि, पोलैंड को बधाईयां, टीम ने अच्छे से खेल को खेला और विश्वकप के लिए क्वालीफाई किया। सेनेगल ने भी अपने इतिहास में तीसरी बार विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया और अपने प्लेऑफ में पेनल्टी पर मिस्र को हराकर लगातार दूसरी बार क्वालीफाई किया। सेनेगल ने मिस्र को पेनल्टी पर हराकर फरवरी में अपना पहला अफ्रीका कप ऑफ नेशंस जीता था। इस बीच, कैमरून से 2-1 से हारने के बाद अल्जीरिया विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने में विफल रहा। स्टॉपेज टाइम में कैमरून के लिए कार्ल टोको एकांबी के गोल ने अल्जीरिया की उम्मीदों पर पानी फेर दिया, जो 118वें मिनट में अहमद तौबा और बायर्न म्यूनिख फॉरवर्ड एरिक मैक्सिम चोपो-मोटिंग द्वारा पहले हाफ गोल को रद्द करने के बाद क्वालीफिकेशन से कुछ ही मिनट दूर थे। अल्जीरिया ने चार दिन पहले डौआला में पहले चरण में 1-0 से जीत हासिल की थी, लेकिन 2-2 के कुल ड्रॉ के बाद कतर के लिए जगह बनाने से चूक गए। 2022 फीफा विश्व कप में अफ्रीका का प्रतिनिधित्व करने के लिए कैमरून घाना, सेनेगल, मोरक्को और ट्यूनीशिया में शामिल हो गए। –आईएएनएस एचएमए/एसकेके

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar और Bhabhi Ji Ghar Par Hain फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵