back to top
35.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में मिशेल स्टार्क होंगे महत्वपूर्ण गेंदबाज : फिंच

अबू धाबी, 5 नवंबर (आईएएनएस)। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में शनिवार को ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज का अहम मुकाबला होने वाला है। इसे लेकर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने शुक्रवार को कहा कि वह इस मैच में मिशेल स्टार्क को एक महत्वपूर्ण हथियार के रूप में इस्तेमाल करना पसंद करेंगे। ऑस्ट्रेलिया ने पिछले मैच में बांग्लादेश को आठ विकेट से हराकर नेट रन रेट के मामले में दक्षिण अफ्रीका से आगे निकल गई थी और अगर शनिवार को अबू धाबी में टीम जीती है तो सेमीफाइनल की ओर बढ़ जाएगी। फिंच की अगुवाई वाली टीम ने बांग्लादेश को 73 रनों पर समेट दिया था। इस मैच में स्टार्क ही थे, जिन्होंने लिटन दास को शून्य पर बोल्ड करने के बाद बांग्लादेश का विकेट लगातार गिरना शुरू हुआ था। बाद में उन्होंने कप्तान महमुदुल्लाह को भी पवेलियन भेजा था। फिंच ने कहा, खेल के सभी प्रारूपों में उनका (स्टार्क) रिकॉर्ड अविश्वसनीय है, लेकिन विशेष रूप से टी 20 क्रिकेट में, वह ऐसा खिलाड़ी है, जिसके पास बहुत टैलेंट हैं। नई गेंद से शुरू और डेथ ओवर में विकेट लेने की क्षमता दुनिया में अन्य गेंदबाजों की तुलना में विशेष रूप से ज्यादा है। उन्होंने आगे कहा, मैं वेस्टइंडीज के मैच के साथ में स्टार्क को एक स्ट्राइक हथियार के रूप में इस्तेमाल करूंगा। हमें लगता है कि विरोधी टीम पर बीच के ओवरों में दबाव बनाने के लिए ऐसे गेंदबाज का इस्तेमाल करना चाहिए, जो टीम को फायदा पहुंचाए और स्टार्क ऐसे ही गेंदबाज हैं, जो मैच को किसी भी समय मोड़ सकते हैं। –आईएएनएस आरजे/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

CJM के आदेश के बावजूद अनुज चौधरी पर FIR नहीं, संभल SP बोले-हम फैसले को चुनौती देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में संभल हिंसा मामले में तैनात तत्कालीन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) विभांशु सुधीर...
spot_img

Latest Stories

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...

Sourav Ganguly की बायोपिक में लीड रोल निभाएगे Rajkummar Rao, शूटिंग भी हुई शुरू

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरभ...

Liquior Price Hike: शराब प्रेमियों को झटका! इस राज्य में अंग्रेजी शराब पर 100 रुपये तक की बढ़ोतरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिमाचल प्रदेश में शराब के शौकीनों...

AAP का बड़ा एक्शन: Raghav Chadha से छीना उपनेता का पद, बोलने पर भी लगी रोक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। AAP ने अपने राज्यसभा सांसद राघव...

चुनाव के बाद फूटेगा महंगाई बम, AAP का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- हर चीज होगी महंगी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में बढ़ती महंगाई को...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵