back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मैक्सिकन ओपन : नडाल ने कैमरून नोरी को हराकर खिताब पर किया कब्जा

अकापुल्को, 27 फरवरी (आईएएनएस)। स्पैनिश टेनिस दिग्गज राफेल नडाल ने रविवार को ग्रेट ब्रिटेन के कैमरन नोरी को 6-4, 6-4 से हराकर मैक्सिकन ओपन जीता अपने नाम कर लिया। यह उनका 91वां करियर खिताब था। यह नडाल की लगातार 15वीं मैच जीत थी और 35 वर्षीय खिलाड़ी ने चोट के बाद से शानदार टेनिस खेला है, जिसने उन्हें 2021 के अंतिम पांच महीनों के लिए दरकिनार कर दिया। नडाल ने एटीपीटूर के हवाले से कहा, यह (अकापुल्को) हमेशा एक बहुत ही खास जगह रही है। मैक्सिको के लोग मेरे लिए जो ऊर्जा लाते हैं, वह बहुत ही अनोखी है। सेमीफाइनल में रूस के डेनियल मेदवेदेव पर जीत के बाद, नडाल ने एटीपी टूर सीजन में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ शुरुआत को 15-0 तक बढ़ा दिया। जैसा कि उन्होंने 2020 में अकापुल्को में किया था, उन्होंने बिना एक सेट गंवाए खिताब जीता। नडाल ने अब ऑस्ट्रेलियन ओपन में लगातार 13 सेट और अकापुल्को में सीधे 20 सेट जीते हैं। यह जीत एटीपी टूर फाइनल्स में भी लगातार 11वीं जीत थी, आधिकारिक टेनिस वेबसाइट के अनुसार, यह एक खिताबी मुकाबले में नडाल की 128वीं उपस्थिति थी। नडाल ने कहा, मैं मैच के दौरान कुछ कठिन क्षणों से गुजरा, जिन्हें मैं बचाने में सक्षम था और फिर जब मुझे मौका मिला तो मैंने इसका फायदा उठाया। मैं बहुत खुश हूं। यह मेरे लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण खिताब था। इस बीच, नोरी का पिछले हफ्ते डेलरे बीच खिताब जीतने के बाद आठ मैचों की जीत का सिलसिला टूट गया। नडाल ने कहा, कैमरून एक बहुत बेहतर खिलाड़ी हैं। वह आपको महसूस कराता है कि आप उनके खिलाफ आराम से बिल्कुल भी नहीं खेल सकते। –आईएएनएस आरजे/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

आभा का मतलब – Abha Name Meaning

Abha Name Meaning – आभा नाम का मतलब :...

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵