back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मार्क टेलर ने की फेंस बाउंड्री की मांग

सिडनी, 16 फरवरी (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान मार्क टेलर ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 में फिल्डिंग करते हुए स्टीव स्मिथ के घायल होने का हवाला देते हुए क्रिकेट में फें स बाउंड्री की मांग की। मैच में स्मिथ डीप मिड-विकेट पर फिल्डिंग करते हुए चोटिल हो गए थे। इस चोट के कारण स्मिथ को बाकी टी20 सीरीज से बाहर होना पड़ा, लेकिन उनके मार्च में पाकिस्तान के तीन टेस्ट मैचों के दौरे के लिए समय पर फिट होने की उम्मीद है। टेलर ने कहा, स्मिथ की चोट को देखते हुए क्रिकेट में फेंस बाउंड्री लगाई जानी चाहिए, जो पहले हुआ करती थी। टेलर ने वाइड वल्र्ड ऑफ स्पोर्ट्स के हवाले से कहा, खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए उन्हें बाउंड्री टकराने से रोकने के लिए रस्सियों की बाउंड्री बनाई गई थी, लेकिन अब समस्या यह है कि उन्हें अन्य चोटें लग रही हैं, जिस तरह से स्मिथ को चोट लगी है। ऑस्ट्रेलिया के लिए 104 टेस्ट खेलने टेलर ने कहा, मुझे यकीन नहीं है कि रस्सियां जो मुझे लगता है कि हास्यास्पद रूप से हर समय फिल्डिंग के बीच आ रही हैं और अब मैं फेंस बाउंड्री की मांग करता हूं। जब मैं (अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट) समिति में था, मैंने वास्तव में कई बार उल्लेख किया था कि आप उस कठोर रबर से बने फेंस बाउंड्री को लगाने पर विचार क्यों नहीं करते हैं, जैसे बेसबॉल में किया जाता है। –आईएएनएस आरजे/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵