back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बॉस मिकेल अटेर्टा की वजह से छोड़ा आर्सेनल : ऑबामेयांग

बार्सिलोना, 3 फरवरी (आईएएनएस)। आर्सेनल के पूर्व कप्तान पियरे-एमरिक ऑबामेयांग ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने मैनेजर मिकेल अटेर्टा के साथ समस्या के कारण ही क्लब छोड़ा था। ऑबामेयांग ने डेलीमेल को बताया, मुझे लगता है कि समस्या केवल आटेर्टा के साथ थी और इस वजह से मैंने वहां से निकलने का फैसला किया। मैं ज्यादा कुछ नहीं कह सकता, क्योंकि वह मुझसे खुश नहीं थे। इसलिए, मुझे लगता है कि फुटबॉल कभी-कभी ऐसा ही होता है। उन्होंने कहा, मैं अपनी ओर से कभी कुछ गलत नहीं करना चाहता था और अब मुझे लगता है कि यह अतीत है और मैं वर्तमान के बारे में सोचना चाहता हूं और अभी यही मेरा जवाब है। ऑबामेयांग के साथ बार्सिलोना द्वारा गुरुवार को करार किया गया था कि 2025 तक वे अपने अनुबंध के मुताबिक क्लब से खेलेंगे। अटेर्टा का ऑबामेयांग को बाहर करने से उनका रिश्ता टूट गया और अनुशासन के उल्लंघन के बाद पिछले महीने उन्हें कप्तानी से हटा दिया गया था। –आईएएनएस आरजे/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵