नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बेंगलुरु में 2 सितंबर को हुए महालक्ष्मी मर्डर केस में एक चौकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस को महालक्ष्मी की हत्या करने वाले उसके बॉयफ्रेंड के सुसाइड नोट में से पता लगा है कि महालक्ष्मी भी अपने बॉस और बॉयफ्रेंड को मार देती। सुसाइड नोट में मुक्ति रंजन रॉय ने लिखा है कि महालक्ष्मी उसे मारकर उसका शव रखने के लिए एक काले रंग का सूटकेस भी खरीदा था।
हत्या करने की बात स्वीकार की
रॉय ने नोट में इस बात को स्वीकार किया है कि उसने पहले महालक्ष्मी का गला दबाकर हत्या कर दी। अगली सुबह वह बाजार से धारदार हथियार लाया, उसके शव के टुकड़े कर फ्रिज में रख दिए। इसके बाद उसने बाथरूम को अपने छोटे भाई के साथ मिलकर तेजाब से साफ किया और शव के टुकड़ों को फ्रिज में रखकर ओडिशा भाग गया।
शादी का दबाव बनाती थी महालक्ष्मी
इस नोट में यह भी लिखा कि महालक्ष्मी उसे मारना चाहती थी और उसके शव को ठिकाने लगाने के लिए एक काले रंग का सूटकेस भी लाई थी। मुक्ति ने लिखा की उसने खुद की रक्षा करने के लिए हत्या की। महालक्ष्मी उस पर शादी का दबाव बना रही थी। जब वह उसकी मांगे पूरी नहीं करता था तो वह उसे मारती थी।
पुलिस के ट्रेस करने से पहले कर ली आत्महत्या
महालक्ष्मी की हत्या करने के बाद मुक्ति रंजन रॉय ओडिशा के भद्रक भाग गया था। पुलिस उसको ट्रेस पर जब तक पहुंचती तब तक उसने आत्महत्या कर ली थी।
क्या कह रही है पुलिस
ओडिशा पुलिस के कमिश्नर बी दयानंद ने कहा है कि पुलिस जल्द ही मामले में चार्जशीट फाइल करेगी। जैसे ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आएगी और नोट ट्रांसलेट होगा इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने बताया कि जिस हथियार से हत्या की गई वो बरामद नहीं किया गया है। घर में प्रयोग की जाने वाले काटने की चीजों की दुकान से वह खरीदा गया था। दुकान चलाने वाली महिला को हत्यारे की फोटो दिखाई गई तो उसने उसे पहचान लिया।
उल्लेखनीय है कि बेंगलुरु के एक मॉल में काम करने वाले मुक्ति रंजन और महालक्ष्मी के बीच प्रेम संबंध था। महालक्ष्मी अपने पति और बेटी से अलग रहती थी। एक सितंबर को दोनों गायब हो गए थे। इसके बाद 21 सितंबर को मकान से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने महालक्ष्मी के रिश्तेदारों को सूचना दी जिसके बाद उसकी हत्या होने और उसकी लाश के टुकड़े किए जाने का मामला सामने आया।




