back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आईपीएल : एसआरएच पर स्लो ओवर रेट के लिए लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना

पुणे, 30 मार्च (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) पर मंगलवार रात यहां महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल की आचार संहिता के तहत न्यूनतम ओवर रेट अपराधों से संबंधित सीजन का यह टीम का पहला अपराध था, सनराइजर्स के कप्तान केन विलियमसन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इससे पहले, मंगलवार को अपने आईपीएल मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन, देवदत्त पडिक्कल और शिमरोन हेटमायर की पारी और युजवेंद्र चहल (3/22) और प्रसिद्ध कृष्णा (2/16) की गेंदबाजी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 61 रन की शानदार जीत दर्ज की। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन (27 में 55 रन), देवदत्त पडिक्कल (29 में 41 रन) और शिमरोन हेटमायर (13 रन पर 32 रन) की पारी की वजह से टीम ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 210 रन बनाए। सैमसन, पडिक्कल और हेटमेयर की तिकड़ी के अलावा, जोस बटलर (28 रन पर 35) और यशस्वी जायसवाल (16 रन पर 20) ने भी अपनी बल्लेबाजी से टीम ने अहम योगदान दिया। विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए, एसआरएच की शुरुआत खराब रही, क्योंकि गेंदबाज कृष्णा ने शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को आउट किया। अपने पहले ही ओवर में, पेसर ने केन विलियमसन को दो रन पर आउट कर दिया। दूसरा विकेट उन्होंने राहुल त्रिपाठी का चटकाया। कृष्णा ने चार ओवरों में 16 रन देकर दो विकेट झटके। उन्होंने मैच के बाद अपने गेंदबाजी साथी ट्रेंट बोल्ट से कहा कि, मैं आपके साथ खेलने के लिए उत्सुक था। मुझे लगता है कि हमने अच्छी शुरुआत की। हम उसी गति को आगे जारी रखेंगे। –आईएएनएस एचएमए/एसकेके

Advertisementspot_img

Also Read:

KKR vs SRH: ईडन गार्डन्स में रन बरसने की उम्मीद, जानें पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के छठे मुकाबले में Kolkata Knight Riders और Sunrisers Hyderabad (KKR vs SRH) आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar और Bhabhi Ji Ghar Par Hain फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵