back to top
16.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अमेरिकी विमानवाहक पोत के दक्षिण चीन सागर में दिखने पर बौखलाया चीन

ताइपे 09 अप्रैल (हि. स.)। दक्षिण चीन सागर के ताइवान की खाड़ी से अमेरकी विमान वाहक पोत के गुजरने से चीन का पारा चढ़ गया है। चीन ने इसका विरोध करते हुए कहा है कि यह अशांति और खतरा उत्पन्न करने वाला कदम है। हालांकि दोनों ही देश दक्षिण चीन सागर में अपनी नौसैन्य गतिविधि बढ़ा रहे हैं। चीनी सेना के पूर्वी थिएटर कमान के प्रवक्ता झांग चुनहुई ने कहा कि बुधवार को विमान वाहक पोत यूएसएस जॉन एस मैक्केन पोत को यहां से गुजरते देख हमारे सैनिकों ने उसका पीछा किया। अमेरिका का यह कदम ताइवान की सरकार को गलत संकेत भेजता है और वह ताइवान की खाड़ी में शांति तथा स्थिरता को खतरे में डालकर क्षेत्रीय स्थिति को जानबूझकर बाधित करना चाहता है। उन्होंने कहा कि चीन इस कदम का कड़ा विरोध करता है और चीनी सेना सख्त एहतियाती कदमों और सतर्कता से इसका जवाब देगी। वहीं, अमेरिकी नौसेना ने कहा कि मैक्केन का अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग के जरिये सात अप्रैल को ताइवान की खाड़ी से गुजरना अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है। यह अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत ही है। इस बीच, अमेरिकी नौसेना ने यह जानकारी दी है कि उसके विमान वाहक पोत थियोडोर रूजवेल्ट और उसके स्ट्राइक समूह ने इस वर्ष दूसरी बार दक्षिण चीन सागर (एससीएस) में प्रवेश किया। उन्होंने बताया कि यह अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग कानून के तहत सामान्य ऑपरेशन था। उधर, चीन पूरे दक्षिण चीन सागर पर अपना दावा ठोकता है और इस क्षेत्र में प्रवेश करने पर किसी भी विदेशी जहाज और पोत का विरोध करता है। हिन्दुस्थान समाचार/अजीत / प्रभात ओझा

Advertisementspot_img

Also Read:

ईरान से तनाव के बीच ट्रंप ने की बड़ी तैयारी, भेजा सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट कैरियर, जानें क्‍या है इरादा?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को स्पष्ट कर दिया कि...
spot_img

Latest Stories

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵