back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारतीय टीम ने एजाज पटेल को ऑटोग्राफ वाली जर्सी भेंट की

मुंबई, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल ने यहां वानखेड़े स्टेडियम में दूसरे टेस्ट की पहली पारी में भारत के 10 विकेट चटकाए थे। सोमवार को मैच के बाद उनकी उपलब्धि के लिए भारतीय टीम ने एजाज पटेल को सभी खिलाड़ियों द्वारा किए गए हस्ताक्षर वाली जर्सी भेंट की। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट की हैं जिसमें भारत के स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को पटेल को जर्सी भेंट करते हुए दिखाया गया है। वो टेस्ट क्रिकेट इतिहास में इंग्लैंड के जिम लेकर और भारत के अनिल कुंबले के बाद एक पारी में 10 विकेट लेने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। पटेल का परिवार आठ साल की उम्र में मुंबई से न्यूजीलैंड चला गया था। पटेल का ऐतिहासिक प्रदर्शन और 14 विकेट का मैच न्यूजीलैंड को 372 रन की हार से बचने और सीरीज 1-0 से हारने में मदद करने के लिए पर्याप्त नहीं था। अश्विन ने बाएं हाथ के स्पिनर की प्रशंसा करते हुए कहा कि नियति ने भी उनकी उपलब्धि में अपनी भूमिका निभाई। 47.5 ओवरों में 10/119 के आंकड़े के साथ, एजाज तीसरे गेंदबाज के रूप में लेकर (1956) और कुंबले (1999) के साथ शामिल हो गए, जिन्होंने पूरी विरोधी टीम को अकेले ही आउट किया था। –आईएएनेस एचएमए/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

RBSE Rajasthan Board Result 2026: राजस्थान बोर्ड की 5वीं, 8वीं और 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान बोर्ड के तहत 5वीं, 8वीं...

Nitish Kumar फिर बनने जा रहे हैं JDU अध्यक्ष, साल 2028 तक होगा कार्यकाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar एक...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵