back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सीएसके के लिए गायकवाड़ का फॉर्म में आना जरूरी था : जाफर

मुंबई, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने फॉर्म में आने के लिए बल्लेबाजी में समय लिया और मैच की परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाया। गायकवाड़ पिछले साल सीएसके के विजयी अभियान में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे, उन्होंने 16 मैचों में 635 रन बनाए। लेकिन इस साल वे सीएसके कप्तान रवींद्र जडेजा के साथ फॉर्म के लिए संघर्ष कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि हर किसी को उनका आत्मविश्वास बढ़ाने की जरूरत है। 17 अप्रैल को एमसीए स्टेडियम में पिछले मैच में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ गायकवाड़ ने 48 गेंदों में 73 रनों की पारी खेली थी। हालांकि, सीएसके ने तीन विकेट से यह मैच गंवा दिया था। जाफर ने ईएसपीएन क्रिक इनफो के हवाले से कहा कि, मैंने यह महसूस किया कि पिछले मैच में गायकवाड़ शुरुआत में मोहम्मद शमी के खिलाफ सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने जो पहला बड़ा शॉट खेला वह चौथे ओवर में खेला था, उन्होंने मैच में अपना समय लिया। उसके बाद गायकवाड़ ने पारी को अच्छे से संभाला और एक बड़ा स्कोर बनाने में सफल रहे। वेस्टइंडीज के महान खिलाड़ी इयान बिशप भी गायकवाड़ और 46 रन बनाने वाले अंबाती रायुडू ने जिस तरह से अल्जारी जोसेफ की गेंदों पर आक्रमण किया उससे वे प्रभावित थे। उन्होंने आगे कहा, मुझे लगता है कि गायकवाड़ ने पिछली एक या दो पारिया में 17 या 18 रन बनाए और वह काफी अच्छे फार्म में थे, लेकिन फिर भी गेंद को हिट नहीं कर पा रहे थे। लेकिन पिछले मैच में रायुडू और गायकवाड़ ने गुजरात के खिलाफ वास्तव में अच्छी पारी खेली थी, लेकिन टीम फिर भी मैच जीतने में कामयाब नहीं रही थी। –आईएएनएस एचएमए/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...