back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

117 मीटर का छक्का मारकर मजा आया : लिविंगस्टोन

मुंबई, 7 मई (आईएएनएस)। पंजाब किंग्स के हरफनमौला खिलाड़ी लियाम लिविंगस्टोन ने कहा कि आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस पर अपनी टीम की जीत में मोहम्मद शमी की गेंद पर 117 मीटर छक्का मारकर मजा आया। उसी समय, लिविंगस्टोन ने बताया कि यह पिछले साल पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड के टी20 मैच में हारिस रऊफ की गेंद पर उनके द्वारा लगाए गए 122 मीटर के छक्के से अलग था। 16वें ओवर में पंजाब को जीत के लिए 27 रन चाहिए थे, लिविंगस्टोन ने शमी को डीप स्क्वेयर लेग पर 117 मीटर का छक्का मारा, जिसके कारण कमेंटेटर ने खुशी के साथ कहा, यह स्टेडियम से बाहर चला गया और इतना बड़ा छक्का कभी नहीं देखा। इसके बाद लिविंगस्टोन ने 144 रन के लक्ष्य का पीछा करने के लिए दो और छक्के और इतने ही चौके लगाए और चार ओवर शेष रहते टीम को मैच जीताने में मदद की। लिविंगस्टोन ने कहा, लीड्स में 122 मीटर और यहां 117 मीटर के छक्के मारने में एक अलग एहसास था, लेकिन मुझे जितना हो सके उतना बड़ा हिट करने में बहुत अच्छा लगता है और यह प्रशंसकों के लिए बहुत अच्छा है। दुर्भाग्य से, यह हमें केवल छह रन देता है और अधिक नहीं। यह पूछे जाने पर कि वह उस मैच में शमी की गेंद पर इतने हिट क्यों मारे, तो लिविंगस्टोन ने समझाया, मैंने शमी को मारने का प्लान बनाया था, क्योंकि मुझे लगा कि उनकी गेंद पर मैं शॉर्ट बाउंड्री पर हिट कर सकता हूं। इसके अलावा, अंत में राशिद खान और लॉकी फग्र्यूसन के पास दूसरे ओवर थे। लेकिन कभी-कभी, जब आप आगे बढ़ते हैं तो आप रुक नहीं सकते। मैं छक्कों पर निरंतरता बढ़ाने की कोशिश कर रहा हूं और यह बेहतर हो रहा है। लिविंगस्टोन ने खुलासा किया कि छक्के मारना एक ऐसी क्षमता है जो पूरी तरह से आत्मविश्वास पर निर्भर है। –आईएएनएस आरजे/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵