back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राष्ट्रपति मुर्मू, राज्यपाल मिश्र की बीकानेर यात्रा, राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव की तैयारियों का जायजा

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू और राज्यपाल कलराज मिश्र की प्रस्तावित यात्रा तथा राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव की तैयारियों का जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल और पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने जायजा लिया।

बीकानेर, एजेंसी। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू और राज्यपाल कलराज मिश्र की प्रस्तावित यात्रा तथा राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव की तैयारियों का जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल और पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों के साथ जायजा लिया। राष्ट्रपति, राज्यपाल की बीकानेर यात्रा 27 फ़रवरी को राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव को लेकर है।
अधिकारियों ने देशनोक स्थित करणी माता मंदिर और हेलीपैड की व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने मंदिर परिसर में सुरक्षा, प्रवेश और निकास सहित अन्य तैयारियों की जानकारी ली। मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ व्यवस्था संबधी फीडबैक लिया।

प्राचार्य कक्ष का अवलोकन किया

जिला कलेक्टर ने राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में बनाए जा रहे हेलीपैड का निरीक्षण किया तथा महाविद्यालय के प्रशासनिक भवन और प्राचार्य कक्ष का अवलोकन किया। परिसर में साफ सफाई रखने, आवश्यकता के अनुसार बेरिकेडिंग करवाने, रंग-रोगन, इंटरनेट सुविधा आदि तैयारियां देखी।

मिशन मोड पर करने के निर्देश दिए

डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में 25 फरवरी से आयोजित होने वाले राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव के लिए बनाए जा रहे डोम, स्टेज, बैठक, लाइटिंग, पार्किंग, सौंदर्यकरण कार्य आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी कार्यों को मिशन मोड पर करने के निर्देश दिए और कहा कि सभी कार्यों के लिए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। प्रत्येक अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और समय रहते सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।

कलेक्टर ने नाल स्थित हवाई अड्डे और महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह के मद्देनजर की गई तैयारियों को देखा। उन्होंने विश्वविद्यालय के इंडोर स्टेडियम का अवलोकन किया।जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के., नगर निगम आयुक्त अरुण प्रकाश शर्मा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) ओम प्रकाश, एडीएम (सिटी) पंकज शर्मा, यूआईटी सचिव यशपाल आहूजा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मोहम्मद अबरार पवार, जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेश पुरोहित, विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र मीणा, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता नरेश जोशी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी साथ रहे।

14वें राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव

केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित होने वाले 14वें राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव में भाग लेने विभिन्न राज्यों के दलों का आना प्रारंभ हो गया। मंगलवार को गोवा के एक दर्जन से अधिक कलाकार बीकानेर पहुंचे। वहीं पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के अधिकारी भी यहां पहुंच गए हैं। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव 25 फरवरी से 5 मार्च तक आयोजित होगा। महोत्सव में विभिन्न राज्यों के एक हजार लोक कलाकार शिरकत करेंगे। इनके लिए आवास, भोजन, परिवहन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

राजस्थान में बड़ा फैसला: 2 से ज्यादा बच्चे वाले भी लड़ सकेंगे पंचायत और नगरपालिका चुनाव, कैबिनेट से बिल पास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Bhajanlal Sharma की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। अब राज्य में दो से अधिक संतान...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵