back to top
19.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिव्यांग क्रिकेट लीग 2022: हरियाणा वारियर्स ने व्हीलचेयर और बीज इलेवन ने बधिर श्रेणी में जीता खिताब

चंडीगढ़, 4 मई (आईएएनएस)। हरियाणा वारियर्स और बीज इलेवन ने बुधवार को यहां दिव्यांग क्रिकेट लीग 2022 में व्हीलचेयर और बधिर वर्ग में खिताब अपने नाम किया। व्हीलचेयर श्रेणी के फाइनल में हरियाणा वारियर्स ने टॉस जीतकर पंजाब लायंस के खिलाफ बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हरियाणा वॉरियर्स ने 20 ओवर में 202 रन का बड़ा स्कोर बनाते हुए 34 रन से जीत दर्ज की। बधिर वर्ग में मैच बीज इलेवन और झेलम इलेवन के बीच खेला गया, जहां झेलम इलेवन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। बीज इलेवन ने 44 रन से जीत दर्ज की। लीग के सातवें सीजन को उषा द्वारा ऑल इंडिया क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द डेफ (एआईसीएडी) और डेफ क्रिकेट फेडरेशन ऑफ पंजाब के सहयोग से आयोजित किया गया था। दो श्रेणियों में 150 विशेष रूप से दिव्यांग क्रिकेटरों ने भाग लिया। टूर्नामेंट को केंद्र शासित प्रदेश क्रिकेट संघ (यूटीसीए), राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी), साथ ही साथ चंडीगढ़ के खेल विभाग द्वारा भी समर्थन दिया गया था। विजेता और उपविजेता टीमों को नकद पुरस्कार और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया, जबकि प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट को मोटरसाइकिल देकर सम्मानित किया गया। 7वीं दिव्यांग क्रिकेट लीग 2022 में व्हीलचेयर और बधिर श्रेणियों में भाग लेने वाली टीमों में सतलुज इलेवन, बीज इलेवन, रवि इलेवन, चिनाब इलेवन, झेलम इलेवन, एआईसीएडी इलेवन, यूपी फाइटर्स, हरियाणा वॉरियर्स और पंजाब लायंस शामिल थीं। –आईएएनएस आरजे/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

हार्दिक पांड्या ने कमबैक करते ही 68 गेंदों में ठोक दिया शतक, लिस्ट-ए क्रिकेट में किया करियर का पहला धमाका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने लंबे समय बाद लिस्ट-ए क्रिकेट में वापसी की और मैदान पर आते ही...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...