back to top
22.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ऑस्ट्रेलिया में भारत की टेस्ट सफलता का श्रेय आईपीएल को जाता है : पोंटिंग

सिडनी, 11 फरवरी (आईएएनएस)। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीम दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने बॉर्डर-गावस्कर 2020/21 सीरीज में भारत की जीत का श्रेय आईपीएल लीग को दिया है। भारत ने ब्रिस्बेन में चौथे और अंतिम टेस्ट में मेजबान ऑस्ट्रेलिया को हराकर, इस साल बॉर्डर-गावस्कर सीरीज 2-1 से अपने नाम की। सीनियर खिलाड़ियों के चोटिल होने के बाद भारत ने युवाओं को टीम में मौका दिया, जिससे ऐतिहासिक चौथे टेस्ट में मेजबान टीम को तीन विकेट से हराने में सफल रहा। पोंटिंग ने आईसीसी से कहा, पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम ने कई खिलाड़ियों के चोटिल होने के बाद, युवा खिलाड़ियों को मैदान में उतारा, जिसके बाद सिडनी में एक टेस्ट मैच ड्रा करने के साथ ब्रिस्बेन टेस्ट अपने नाम करने में सफल रही। उन्होंने आगे कहा, उनके पास युवा प्रतिभा है, जो हमेशा अपना हुनर दिखाने के लिए तैयार रहते हैं और वे अंतरराष्ट्रीय मंच से डरते नहीं हैं। मुझे लगता है कि उनमें ये सारे गुण आईपीएल प्रदर्शन से आए हैं। पोंटिंग ने कहा कि आईपीएल में कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों के साथ खेलने से भारतीय टीम के कौशल में काफी सुधार हुआ है। –आईएएनएस आरजे/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

KKR vs SRH: ईडन गार्डन्स में रन बरसने की उम्मीद, जानें पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के छठे मुकाबले में Kolkata Knight Riders और Sunrisers Hyderabad (KKR vs SRH) आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar और Bhabhi Ji Ghar Par Hain फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵