back to top
22.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Lok Sabha Election 2024: BJP-JJP गठबंधन का टूटना लगभग तय! भाजपा के इस प्लान से बनी रहेगी सरकार

Haryana Politics: सिरसा रैली के बाद भाजपा अलाकमान ने हरियाणा बीजेपी की इकाई से ताजा फीडबैक लिया था। पार्टी इकाई के फीडबैक में जेजेपी के साथ गठबंधन को लेकर नेगेटिव रिपोर्ट मिली है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। हरियाणा में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। हरियाणा में बीजेपी-जेजेपी गठबंधन को लेकर सरगर्मी लगातार बढ़ी हुई है। दोनों दलों का गठबंधन टूटने की चर्चाएं जोरों पर हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, भाजपा नेताओं का मानना है कि अगर वह जेजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ती है तो इससे पार्टी को नुकसान हो सकता है।

फिलहाल हरियाणा में 10 की 10 लोकसभा सीटों पर भाजपा के ही सांसद हैं। ऐसे में अगर भाजपा-जेजेपी के एकसाथ मिलकर चुनाव लड़ते हैं तो जेजेपी को भी कुछ सीटें देनी पड़ेगी। 

गठबंधन को लेकर अच्छा फीडबैक नहीं

गौरतलब है कि सिरसा रैली के बाद भाजपा अलाकमान ने हरियाणा बीजेपी की इकाई से ताजा फीडबैक लिया था। पार्टी इकाई के फीडबैक में जेजेपी के साथ गठबंधन को लेकर नेगेटिव रिपोर्ट मिली है, रिपोर्ट में जेजेपी के साथ गठबंधन को अच्छा नहीं बताया गया है।  बता दें कि इससे पहले भी कई नेता जेजेपी से अलग होने की बात कह चुके हैं।

गठबंधन टूटने से नहीं होगा नुकसान

जेजेपी के साथ गठबंधन टूटने के बाद भी भाजपा को कोई नुकसान नहीं होने वाला है। इसकी बड़ी वजह अभी हाल ही में बीजेपी प्रभारी बिप्लब देव से निर्दलीय विधायकों की मुलाकात बताई जा रही है। बीजेपी निर्दलीय विधायकों के सहारे सरकार में बनी रह सकती है। अभी खुद भाजपा के पास कुल 90 विधानसभा सीटों में से 41 सीटें हैं। सरकार के पास बहुमत के लिए 46 विधायक होने चाहिए ऐसे में अगर 4 निर्दलीय विधायक खुलकर सरकार के साथ आ जाते हैं और बता दें कि हलोपा संयोजक और विधायक गोपाल कांडा भी भाजपा को समर्थन देने का ऐलान कर चुके है। ऐसे में जेजेपी के साथ गठबंधन तोड़कर भी भाजपा इन 5 विधायकों को मिलाकर सरकार में बनी रह सकती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly 2026: नंदीग्राम सीट पर कौन सी पार्टी लहरा सकती है जीत का परचम, जानिए क्या कह रहे हैं समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में से एक है नंदीग्राम जिसे हॉट सीट के नाम से भी जाना जाता है। यह...
spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...