back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

झारखंड के जामताड़ा में 4 साल 11 महीने की बच्ची ने लगायी 18 किमी. की दौड़, किसी ने बुधिया से तुलना की तो किसी ने अमानवीय बताया

रांची, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। झारखंड के जामताड़ा में 4 साल 11 महीने की एक बच्ची अवनी कुमारी ने रविवार को 18 किलोमीटर की दौड़ लगा दी। उसने शुरू के 10 किलोमीटर की दौड़ मात्र 50 मिनट 54 सेकेंड में पूरी की। दावा किया जा रहा है कि उसकी रफ्तार डेढ़ दशक पहले चर्चित हुए उड़ीसा के नन्हें धावक बुधिया सिंह से ज्यादा है। प्री नर्सरी में पढ़ने वाली बच्ची के इस कारनामे पर लोग हैरत में हैं। इधर खेल नियमों के जानकार बेहद कम उम्र की बच्ची की 18 किलोमीटर की दौड़ को अमानवीय और नियमों के खिलाफ बता रहे हैं। अवनी को जामताड़ा जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया, लेकिन विवाद खड़ा होने के बाद एसोसिएशन ने इस मामले से पल्ला झाड़ लिया है। एसोसिएशन ने सोमवार को लिखित तौर पर कहा कि अवनी को एसोसिएशन की ओर से आयोजित क्रॉस कंट्री रेस में शामिल नहीं किया गया था, बल्कि उसकी यह दौड़ उसे ट्रेनिंग देने वाली स्पोर्ट्स एकेडमी की ओर से करायी गयी थी। बता दें कि रविवार को ही जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन ने जिला मुख्यालय में क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया था। इस रेस के समापन पर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। लेकिन इस मौके पर अवनी सबके आकर्षण का केंद्र रही। इस मौके पर उपस्थित रहे जिले के उपविकास अधिकारी अलिलसन लकड़ा ने बच्ची को 500 रुपये का इनाम देते हुए कहा कि इसका नाम प्रेरणा होना चाहिए। करमाटांड़ से सुभाष चौक जामताड़ा कुल 18 किलोमीटर की दौड़ के दौरान स्थानीय पुलिस की टीम भी साथ रही। इस दौरान एक एंबुलेंस भी पूरे रास्ते चलती रही। अवनी जामताड़ा के करमाटांड़ की रहने वाली है। लिटिल स्टार स्कूल की केजी की छात्रा है। वह बीते नौ महीनों से स्थानीय विद्यासागर स्पोर्ट्स एकेडमी से जुड़ी है। अवनी को ट्रेनिंग देने वाले कोच निवास मंडल का कहना है कि वह पूजा विश्नोई से प्रेरित होकर एथलीट बनने की तैयारी में जुटी है। उनका कहना है कि अवनी की डायट चार्ट का खास ध्यान रखते हैं। अवनि ने भी दौड़ की समाप्ति पर मीडिया को बाइट दिया। उसने कहा कि उसका सपना ओलंपिक में गोल्ड जीतने का है। अवनी के पिता विनोद मंडल एवं माता वंदना देवी भी बच्ची की उपलब्धियों पर खुशी जता रहे हैं। दूसरी तरफ खेल नियमों के जानकार एवं कई प्रबुद्ध लोग लगभग पांच साल की बच्ची की इस दौड़ पर सवाल उठा रहे हैं। एनआईएस कोच और स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया से पूर्व में जुड़े रहे से एथलेटिक्स कोच रमेश लोहरा का कहना है कि बच्चों को खेल के लिए स्कूली स्तर पर प्रोत्साहित करना अपनी जगह ठीक है पर नियमत: एथलेटिक्स की किसी भी प्रतियोगिता में इस उम्र के बच्चों को शामिल नहीं किया जाना चाहिए। –आईएएनएस एसएनसी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

आशी नाम का मतलब – Aashi Name Meaning

Aashi Name Meaning – आशी नाम का मतलब : Smile, Laughter, Happiness/ मुस्कान, हँसी, खुशी Origin / उत्पत्ति : Hindu Rashi / राशि : Mesh /मेष Lucky...
spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵