back to top
17.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मेरे बेटे को पुलिस के सामने मारा… तो मैं क्या करता, शिवसेना नेता को गोली मारने के बाद बोले BJP विधायक

महाराष्ट्र के थाणे के उल्हासनगर इलाके में हिल लाइन पुलिस स्टेशन में शक्रवार रात बीजेपी विधायक ने जमीन विवाद को लेकर शिवसेना नेता को गोली मारी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मुंबई से 40 किलोमीटर दूर कल्याण में शुक्रवार रात बीजेपी विधायक और शिवसेना शिंदे गुट के नेताओं में झड़प हो गई। जिसमें बीजेपी विधायक ने पुलिस स्टेशन में खुलेआम शिवसेना के नेता पर गोली मार दी। दोनों के बीच जमीन को लेकर विवाद था। बीजेपी विधायक को गिरफ्तार कर लिया है, इसके अलावा कुल 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, और तीन फरार है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

क्या था पूरा विवाद?

कल्याण ईस्ट से बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ के बेटे शुक्रवार रात थाणे के उल्हासनगर इलाके में हिल लाइन पुलिस स्टेशन शिवसेना प्रमुख महेश गायकवाड़ से जमीन विवाद के चलते FIR कराने पहुंचे। उसके बाद महेश गायकवाड़ भी पुलिस स्टेशन पहुंचे। अंत में बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ पुलिस स्टेशन पहुंचे। सीनियर इंस्पेक्टर के चैंबर के अंदर गणपत गायकवाड़ के बेटे के साथ महेश गायकवाड़ के लोग मार-पीट कर रहे थे, गुस्से में आकर बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ ने शिवसेना प्रमुख महेश गायकवाड़ पर 5 बार धुआंधार गोलियां चलाईं। जिसमें महेश गायकवाड़ समेत तीन लोग घायल हो गए।

बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ का बयान

बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ ने अपनी गिरफ्तारी से पहले एक न्यूज चैनल को बताया कि ” हां मैनें महेश गायकवाड़ को गोली मारी, इसका मुझे कोई पछतावा नहीं, मेरे बेटे को पुलिस स्टेशन में पुलिस के सामने मारा जा रहा था… तो मैं क्या करता? एकनाथ शिंदे की सरकार ने महाराष्ट्र में अपराधियों को बढ़ावा दिया है, शिवसेना की वजह से आज एक भला आदमी अपराधी बन गया है।”

FIR दर्ज

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दत्तात्रेय शिंदे ने मीडिया को बताया कि जमीन विवाद के चलते दोनों गुटों में झड़प हुई। इस मामले में 307 (हत्या का प्रयास) और 120बी (आपराधिक साजिश) सहित भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। FIR में आईपीसी और आर्म्स एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं। गिरफ्तार बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम ने मामले की सख्त जांच करने के आदेश दिए हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

महाराष्ट्र विधानसभा में धर्म स्वतंत्रता बिल 2026 पेश, जबरन शादी से जन्मे बच्चे का धर्म मां के मूल धर्म से होगा तय

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Maharashtra में इन दिनों विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। इसी दौरान सरकार ने सदन में धर्म स्वतंत्रता बिल 2026...
spot_img

Latest Stories

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵