back to top
24.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Rape: गर्लफ्रेंड को ब्लैकमेल कर सालभर दोस्तों संग करवाता रहा सामूहिक दुष्कर्म, मामले में 7 लोगों पर केस दर्ज

Jodhpur: कमिश्नरेट के जिला पूर्व में एक युवती को उसके बॉयफ्रेंड ने प्रेमजाल में फांस कर दुष्कर्म किया। फोटो वीडियो खींचकर दुष्कर्म करता रहा, फिर अपने छह दोस्तों से भी गर्लफ्रेंड का यौन शोषण करवाया।

जोधपुर, हि.स.। कमिश्नरेट के जिला पूर्व में एक युवती को उसके बॉयफ्रेंड ने प्रेमजाल में फांस कर पहली बार दुष्कर्म किया। फोटो वीडियो खींचकर दुष्कर्म करता रहा, फिर अपने छह अन्य दोस्तों से भी गर्लफ्रेंड का यौन शोषण करवाया। इतना ही नहीं गर्लफ्रेंड की दूसरी जगह सगाई होने पर उसके मंगेतर को फोटोग्राफ्स भेज दिए। पीड़िता ने अब इस बारे में सामूहिक बलात्कार का केस दर्ज करवाया है।

ब्लैकमेल करके किया यौनशोषण

एक पुलिस निरीक्षक ने बताया कि जिला पश्चिम की रहने वाली एक युवती की पहचान गौरव नाम के शख्स से हुई थी। दोनों में दोस्ती हो गई फिर प्रेम हो गया। गत साल 26 नवंबर को युवती एक शादी समारोह में गई थी। जहां पर गौरव नाम का उसका दोस्त मिला। लघुशंका के लिए गई युवती को वह अपने साथ एक कमरे पर लेकर गया जहां दुष्कर्म किया और फिर फोटोग्राफ्स खींचने के साथ वीडियो बनाया।

इसके बाद बॉयफ्रेंड ने शारीरिक संबंध के लिए दबाब बनाते हुए दोस्तों को भी शामिल कर दिया। युवती का आरोप है कि गौरव के छह अन्य दोस्तों जिनमें निरंजन, रॉबिन, सुधीर, संदीप और निशांत ने भी उससे कई बार दुष्कर्म किया। साल भर से यह लोग फोटो वीडियो से ब्लैकमेल करते रहे और यौनशोषण किया।

सात के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस निरीक्षक के अनुसार युवती की सगाई कई अन्य स्थान पर होने पर भी नामजद युवक उसे तंग और परेशान करने के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाते रहे। युवती के मना करने पर आरोपितों ने युवती के आपत्तिजनक फोटोग्राफ्स मंगेतर को भेज दिए। जिस पर उसकी सगाई टूट गई।

पीड़िता कल थाने पहुंची और सात के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया। पुलिस निरीक्षक के अनुसार युवती गत वर्ष अपने बॉयफ्रेंड के साथ घर से लापता भी हुई थी और पुलिस में गुमशुदगी दर्ज होने पर उसे लाया गया था। फिलहाल सामूहिक दुष्कर्म में जांच की जा रही है। एसीपी स्तर के अधिकारी द्वारा इसकी जांच की जा रही है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

ब्रेकअप के बाद दिशा पाटनी का नया रिलेशनशिप? 5 साल छोटे सिंगर के संग वीडियो वायरल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी, जिनका नाम लंबे समय तक टाइगर श्रॉफ के साथ जुड़ा रहा, अब एक बार फिर अपनी पर्सनल...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...