back to top
29.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी

10 मिनट में स्कूल को कराया गया खाली , स्कूल में मौजूद है पुलिस और बम निरोधक दस्ता

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल आया है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, ई मेल में लिखा है कि गुरुवार को स्कूल में बम प्लांट किया गया था। हालांकि जांच के दौरान कुछ भी नहीं मिला है। इस मामले में लीगल एक्शन भी लिया गया है।

समरफील्ड स्कूल की प्रिंसिपल शालिनी अग्रवाल ने बताया कि मेल मिलने के 10 मिनट के अंदर मैनेजमेंट ने स्कूल खाली करा लिया था।

10 मिनट में खाली कराया गया स्कूल

प्रिंसिपल ने बताया कि मेल देर रात भेजा गया थआ लेकिन सुबह-सुबह देखा गया। इसके बाद 10 मिनट में स्कूल खाली करा लिया गया। इसके बाद पुलिस और जिला प्रशासन को जानकारी दी गई। पुलिस ने भी पूरा समर्थन किया और फौरन आ गई।

स्कूल परिसर में चेकिंग कर रहा है बम निरोधक दस्ता

अब यहां कोई बच्चा नहीं हैं। कुछ बच्चों के पेरेंट्स का इंतजार किया जा रहा है कि वो आकर अपने बच्चों को ले जाएं। उन्होंने बताया कि पुलिस और बम निरोधक दस्ता स्कूल परिसर में हैं और चेकिंग कर रहे हैं।

इससे पहले बीते 30 अप्रैल को भी दिल्ली और नोएडा के कई स्कूलों में ईमेल के जरिए बम की धमकी दी गई थी। हालांकि जांच के बाद पुलिस के कुछ भी नहीं मिला था।

Advertisementspot_img

Also Read:

छात्र-अभिभावकों को राहत: अब निजी स्कूलों की मनमानी नहीं चलेगी, फीस नियंत्रण कानून लागू

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली सरकार ने निजी स्कूलों की मनमानी फीस बढ़ोतरी पर सख्त ब्रेक लगाते हुए नया कानून लागू कर दिया है। अब...
spot_img

Latest Stories

गर्मियों के लिए बहुत खास है ये फल, सेहतमंद रहने का आसान तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों में वैसे कई सारे...

DC vs MI Pitch Report: दिल्ली में रन बरसेंगे या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स...

उड़ने से पहले संभल जाएं! 60 हजार का टिकट पहुंचा 1.5 लाख के पार, इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराये में बंपर उछाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते ईरान-इज़राइल-अमेरिका...

चेपॉक में प्रियांश आर्य का तूफान, Punjab Kings ने CSK के खिलाफ सबसे तेज टीम फिफ्टी बनाकर रचा इतिहास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में...

Gold Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, सोने की खरीद पर सख्ती: जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 4 अप्रैल 2026 को तेल कंपनियों...

क्या आप भी शनिवार का व्रत रखने का सोच रहे हैं? तो जानिए कब और कैसे शुरू करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शनिदेव को प्रसन्न करने के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵