back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुंबई में एनसीबी के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े सहित चार लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज

सीबीआई की टीम शुक्रवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) मुंबई के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े के मुंबई स्थित आवास पर छापामार कार्रवाई कर रही है।

मुंबई, एजेंसी। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने आर्यन खान क्रूज मामले से संबंधित भ्रष्टाचार के एक मामले में मुंबई एनसीबी के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े और तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एजेंसी ने मुंबई, दिल्ली, रांची (झारखंड) और कानपुर (उत्तर प्रदेश) में 29 ठिकानों पर छापेमारी भी की है।

समीर वानखेड़े के मुंबई स्थित आवास पर छापेमारी
सीबीआई की टीम शुक्रवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) मुंबई के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े के मुंबई स्थित आवास पर छापामार कार्रवाई कर रही है। अभी तक सीबीआई की ओर से इस छापेमारी की अधिकृत जानकारी मीडिया को साझा नहीं की गई है। सीबीआई ने समीर वानखेड़े सहित चार लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है और आज दिल्ली, मुंबई, रांची और कानपुर समेत देश के 29 ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

आर्यन खान मामले में लगा था रंगदारी मांगने का आरोप
बता दें कि फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को समीर वानखेड़े ने कार्डिलिया क्रूज ड्रग मामले में गिरफ्तार किया था। उस समय समीर वानखेड़े पर आर्यन खान के खिलाफ मामला दर्ज न करने के लिए 25 करोड़ रुपये रंगदारी मांगने का आरोप लगा था। इस मामले की जांच के लिए एनसीबी ने एसआईटी गठित की थी। एसआईटी की रिपोर्ट के आधार पर ही सीबीआई समीर वानखेड़े सहित चार लोगों पर मामला दर्ज करके देश के विभिन्न ठिकानों पर छापामार कार्रवाई कर रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

जंग के बीच होर्मुज स्ट्रेट पार कर मुंबई पहुंचा तेल टैंकर, कैप्टन की सूझबूझ से सफल हुआ मिशन

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर एक बड़ा टैंकर सुरक्षित रूप से मुंबई पहुंच...
spot_img

Latest Stories

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...

गर्मियों के लिए बहुत खास है ये फल, सेहतमंद रहने का आसान तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों में वैसे कई सारे...

DC vs MI Pitch Report: दिल्ली में रन बरसेंगे या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स...

उड़ने से पहले संभल जाएं! 60 हजार का टिकट पहुंचा 1.5 लाख के पार, इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराये में बंपर उछाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते ईरान-इज़राइल-अमेरिका...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵