back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गोरखपुर में हाथी के कुचलने से तीन की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख

गोरखपुर जिले के तिवारीपुर इलाके के जगतबेला स्थित मोहम्मदपुर माफी गांव में गुरुवार को यज्ञ समारोह का आयोजन था। यहां पर एक हाथी बिदक गया। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है।

लखनऊ/गोरखपुर, एजेंसी। गोरखपुर में यज्ञ समारोह में आए एक हाथी के आपा खोने के बाद भगदड़ मच गई। इस घटना में बिदके (भड़कने) हाथी के कुचलने से कई लोगों की मौत हो गई। इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए पीड़ितों को पांच-पांच लाख रुपये दिए जाने की घोषणा की है।

हाथी ने कई लोगों को रौंदा 

उल्लेखनीय है कि गोरखपुर जिले के तिवारीपुर इलाके के जगतबेला स्थित मोहम्मदपुर माफी गांव में गुरुवार को यज्ञ समारोह का आयोजन था। यहां पर एक हाथी बिदक गया। गुस्साएं हाथी ने कई लोगों को रौंद दिया। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीमों ने गांव से खेत की ओर भागे हाथी को काफी मशक्कत के बाद काबू किया। घटना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दुख जताया और मृतक के परिजनों को पांच—पांच लाख रुपये मुआवजा देने का निर्देश दिया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

बांके बिहारी मंदिर की रेलिंग ठीक करने का जिम्मा मुस्लिम ठेकेदार को मिला तो भड़का संत समाज, CM योगी को लिखा खत

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । उत्तर प्रदेश के मथुरा में बांके बिहारी मंदिर में स्टील रेलिंग लगाने का ठेका मुस्लिम ठेकेदार सलीम अहमद...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...