back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Jharkhand News : सीएम ने रामगढ़ में किया रोड शो, उमड़ा जनसैलाब

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रामगढ़ में शुक्रवार की शाम रोड शो करके उपचुनाव में एक नया रंग ला दिया है। फुटबॉल ग्राउंड में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद उनका काफिला रामगढ़ शहर की सड़कों पर उतर गया।

रामगढ़,एजेंसी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रामगढ़ में शुक्रवार की शाम रोड शो करके उपचुनाव में एक नया रंग ला दिया है। फुटबॉल ग्राउंड में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद उनका काफिला रामगढ़ शहर की सड़कों पर उतर गया। मेन रोड, सुभाष चौक, गांधी चौक, चट्टी बाजार होते हुए उनका यह रोड शो सिद्धो कान्हो मैदान पहुंचा। मुख्यमंत्री ने इस रोड शो के माध्यम से यूपीए उम्मीदवार बजरंग महतो को जिताने की अपील की।

यूपीए उम्मीदवार बजरंग महतो को जिताने की अपील की

फुटबॉल ग्राउंड से निकलने के बाद जब उनका काफिला सुभाष तक पहुंचा, तो उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां सिख समुदाय के लोगों ने मुख्यमंत्री को माला पहना कर जीत का आशीर्वाद भी दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला जब गांधी चौक पहुंचा, तो वहां रुक कर मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पूरे रास्ते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का स्वागत स्थानीय लोगों के द्वारा किया जाता रहा। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ विधायक अनूप सिंह और उम्मीदवार बजरंग भी एक ही गाड़ी पर सवार रहे।

Advertisementspot_img

Also Read:

झारखंड में 250 किलो का मिला जिंदा मिसाइल बम, इलाके में मचा हड़कंप; पुलिस-प्रशासन हुई अलर्ट, जानिए किस देश से है कनेक्शन?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। झारखंड के जमशेदपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां सुवर्णरेखा नदी के किनारे बालू की खुदाई के दौरान...
spot_img

Latest Stories

गर्मी में बनना चाहती हैं क्रीमी और टेस्टी कुल्फी? तो ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली ,रफ्तार डेस्क। गर्मी का मौसम आते ही...

गर्मी में हीटवेव से ऐसे करें बचाव, इन टिप्स को फॉलो करके सेहत का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

Cricketer’s Superstitions: भारतीय क्रिकेटरों के अजीब टोटके: मैदान पर उतरने से पहले ये खास आदतें देती हैं कॉन्फिडेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट के मैदान पर शानदार प्रदर्शन...

Wamiqa Gabbi की Bhooth Bangla रिलीज होने को तैयार, फिल्म से पहले देखें एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi)...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵