back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ट्रैक्टर ट्राली से दबकर युवक की मौत

मीरजापुर, 09 अप्रैल (हि.स.)। हलिया थाना क्षेत्र के मझियार चौराहे पर शुक्रवार को शादी समारोह का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद ट्रैक्टर की ट्राली पर टेंट का सामान लादकर ट्राली पर बैठकर जा रहे युवक की ट्राली से संतुलन बिगड़ जाने के कारण चक्के के नीचे आ जाने से दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीण उसे उपचार के लिए निजी चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। लालगंज थाना क्षेत्र के गंगहरा गांव निवासी अजय कुमार (18) पुत्र चेतन कुमार अपने रिश्तेदार सोठिया कला निवासी राममूर्ति के यंहा शादी समारोह में आया था। सात अप्रैल को शादी सामारोह संपन्न होने के बाद शुक्रवार को ट्रैक्टर ट्राली पर टेंट का सामान लादकर तिलांव जा रहा था। ट्रैक्टर-ट्राली मझियार चौराहे पर पंहुचा ही था कि ट्राली पर बैठे अजय कुमार का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्राली से जमीन पर गिर गया। ट्राली का चक्का उसके सिर पर चढ़ने से घटना स्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों के सहयोग से युवक को उपचार के लिए हलिया स्थित एक निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, जंहा चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। युवक अपने पिता का एकलौता पुत्र था और उसकी शादी 17 अप्रैल को थी। परिजनों की सूचना पर पंहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हिन्दुस्थान समाचार/ गिरजा शंकर

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...

Journalism Course After 12th: इंटर के बाद पत्रकारिता कैसे करें? कम फीस में बेस्ट कॉलेज और पूरा करियर गाइड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पत्रकारिता (Journalism) में करियर बनाना (Journalism...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵