back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पीएम मोदी ने जताया तमिल न सीख पाने का अफसोस (लीड 5)

नई दिल्ली, 28 फरवरी (हि.स)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तमिल भाषा नहीं सीख पाने का अफसोस है। रविवार को उन्होंने कहा कि वे दुनिया की सबसे प्राचीन भाषा तमिल सीखने के लिए बहुत प्रयास नहीं कर पाये और इस भाषा को नहीं सीख पाए। अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं दुनिया की सबसे प्राचीन भाषा तमिल सीखने के लिए बहुत प्रयास नहीं कर पाया। इस भाषा को नहीं सीख पाया। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसी सुंदर भाषा है, जो दुनिया भर में लोकप्रिय है। बहुत से लोगों ने मुझे तमिल साहित्य की श्रेष्ठता और इसमें लिखी गई कविताओं की गहराई के बारे में बताया है। लेकिन, मेरी एक कमी यह रही कि मैं तमिल भाषा नहीं सीख पाया। प्रधानमंत्री मोदी अपने दूसरे कार्यकाल के 21वें ‘मन की बात’ कार्यक्रम में अपनी बात रख रहे थे। हिन्दुस्थान समाचार/ब्रजेश

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026 Live Streaming: टीवी, मोबाइल और ऐप पर ऐसे देखें IPL के सभी मैच

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का रोमांच शुरू...

भारत में जल्द आएगी Chery iCar V23 इलेक्ट्रिक SUV, 500Km रेंज के साथ Thar को देगी कड़ी टक्कर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का बाजार...

इस हफ्ते OTT पर आएगी कई बड़ी फिल्में और सीरीज, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। इन दोनों सिनेमाघरों में फिल्मों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵