back to top
20.2 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

MP Election: CM योगी ने BJP प्रत्याशी के समर्थन में की जनसभा, कहा- कांग्रेस स्वयं में समस्या, BJP समाधान

Bhopal: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस स्वयं में एक समस्या है तो भाजपा समाधान। हम समस्याओं पर नहीं उसका समाधान निकाल कर विकास की राह में आगे बढ़ते हैं।

भोपाल, हि.स.। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस स्वयं में एक समस्या है तो भाजपा समाधान। हम समस्याओं पर नहीं उसका समाधान निकाल कर विकास की राह में आगे बढ़ते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पन्ना जिले के अजयगढ़ में भाजपा प्रत्याशी बृजेंद्र प्रताप सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अच्छे लोगों की सरकार बनती है तो अच्छा काम होता है और विकास ही विकास होता है। जब खराब सरकार बनती है तो भ्रष्टाचार होता है, लोगों पर अत्याचार होता है। कांग्रेस के पास विकास का कोई एजेंडा नहीं है।

कांग्रेस मध्य प्रदेश को पहचान नहीं दिला पाई

योगी ने कहा कि कांग्रेस का मध्य प्रदेश में कई साल राज रहा, लेकिन मध्य प्रदेश को पहचान नहीं दिला पाई। भाजपा की सरकार ने बीस साल में प्रदेश को अग्रणी राज्य की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया। कांग्रेस के जमाने में किसी ने नहीं सोचा होगा कि पन्ना में भी मेडिकल कॉलेज होगा, लेकिन आज है। अगर जनप्रतिनिधि अच्छा होगा और सरकार अच्छे लोगों की होगी तो विकास को कोई नहीं रोक सकता। लाडली बहना योजना ने नई लहर देश में पैदा कर दी है। पहले लोग बीमार होते थे तो सब कुछ बिक जाता था, लेकिन आज पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिल रहा है।

राहुल गांधी को हार का अहसास हो गया

उन्होंने कहा कि फाइनल मुकाबले से पहले सेमीफाइनल के चुनाव में राहुल गांधी को यह अहसास हो गया कि कांग्रेस बुरी तरह से हार रही है, इसलिए मैदान छोड़ कर भाग गये हैं। अच्छी बात है कि संकट के समय कांग्रेस के नेता केदारनाथ के दर्शन कर रहे हैं। केदारनाथ, काशी विश्वनाथ की पूरी तस्वीर अब मोदी के राज में बदल चुकी है। डबल इंजन की सरकार ने इस काम को तेज गति से किया है।

हमारा और आपका रिश्ता करीब का

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों बुंदेलखंड आदि इलाका उत्तर प्रदेश से काफी करीब है। हमारा और आपका रिश्ता भी करीब है। चाहे रिश्तेदारी की बात हो या स्वास्थ्य, रोजगार के लिए आना-जाना लगा रहता है। उत्तर प्रदेश में 6 साल में हर क्षेत्र में विकास हुआ। उसका लाभ यहां की जनता को भी होता है।

गैस सिलेंडर के लिए लोगों को खाना पड़ता था डंडा

उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश में सालों तक राज करने के बाद शौचालय तक नहीं दे पाई, गैस कनेक्शन तक नहीं दे पाई। लोगों को रहने के लिए आवास तक नहीं दे पाई। कांग्रेस राज में तो त्योहारों के सीजन में सिलेंडर के लिए लोगों को पुलिस का डंडा तक खाना पड़ता था। आज प्रधानमंत्री मोदी के राज में जब चाहो सिलेंडर लिया जा सकता है।

आतंकवाद कांग्रेस की देन

योगी ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा। अयोध्या में 11 नवंबर को दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उस दिन भगवान के सामने एक दीया जलाकर बस कांग्रेस से मुक्ति पाना है और भाजपा को चुनावों में प्रचंड बहुमत से जिताकर प्रधानमंत्री मोदी के हाथों को मजबूत करना है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में भाजपा प्रत्याशी डॉ. शिशुपाल यादव और निवाडी से प्रत्याशी अनिल जैन के समर्थन में भी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद कांग्रेस की देन है। नक्सलवाद और उग्रवाद कांग्रेस की देन रही है। कांग्रेस ने हमेशा विकास को रोकने का काम किया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

गोरखपुर से चुनाव नहीं लड़ पाएंगे रवि किशन? CM योगी के बयान से बढ़ी चर्चा, बोले- महिला हो सकती है उम्मीदवार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गोरखपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने सांसद Ravi Kishan को लेकर ऐसा बयान...
spot_img

Latest Stories

कब मनाई जाएगी Mohini Ekadashi? जानें सही डेट और पूजा विधि

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि...

पिएं ये खास जूस, बाल बने रहेंगे काले और घने

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵