back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ram Mandir: राम मंदिर आंदोलन में बलिदान हुए कारसेवकों को डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने किया नमन

Lucknow: उप्र के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चलवाए जाने पर तत्कालीन प्रदेश सरकार को घेरा है। उन्होंने बलिदान हुए निहत्थे कारसेवकों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।

लखनऊ, हि.स.। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चलवाए जाने पर तत्कालीन प्रदेश सरकार को घेरा है। उन्होंने बलिदान हुए निहत्थे कारसेवकों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। वहीं प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने भी ट्वीट कर कारसेवकों के बलिदान दिवस पर नमन किया है।

02 नवम्बर 1990 का इतिहास

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट करते हुए लिखा कि 02 नवम्बर 1990 की सुबह अयोध्या के हनुमान गढ़ी के सामने लाल कोठी की सकरी गली से जा रहे निहत्थे कारसेवकों पर तत्कालीन प्रदेश सरकार के आदेश पर गोलियां चलाईं गयीं। इसमें कई कारसेवक शहीद हो गये। आज उन सभी कारसेवकों के अमर बलिदान के लिए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

कोठारी बंधुओं के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि

उप मुख्यमंत्री ने दूसरी पोस्ट में लिखा कि श्रीराम मंदिर आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले राम कोठारी और शरद कोठारी (कोठारी बंधुओं) के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।

प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कारसेवकों को याद किया

प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कारसेवकों को याद किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि श्रीराम मंदिर आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले राम कोठारी और शरद कोठरी (कोठारी बंधुओं) के बलिदान दिवस पर उन्हें सादर नमन।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

योगी के मंत्री और विधायक के बाद अब डिप्टी CM के सामने भिड़े BJP नेता, अयोध्या में खुलकर दिखी अंतर्कलह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी की अंदरूनी कलह अब खुले तौर पर सामने आने लगी है। अयोध्या में...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...