back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एक मार्च को पेश होगा चालू वित्तीय वर्ष का द्वितीय अनुपूरक बजट

रांची, 27 फरवरी (हि.स.)। झारखंड विधानसभा में एक मार्च को चालू वित्तीय वर्ष 2020-21 का द्वितीय अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा,जबकि आगामी 3 मार्च को वर्ष 2021-22 का आम बजट पेश किया जाएगा। एक मार्च को वर्ष 2020-21 के द्वितीय अनुपूरक बजट सभा में पेश करने के साथ ही राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव एवं वाद-विवाद तथा सरकार का उत्तर और मतदान होगा। राज्यपाल के अभिभाषण पर संसदीय कार्यमंत्री आलमगीर आलम सरकार की ओर से जवाब देंगे। इससे पहले प्रश्नकाल में मंत्रिमंडल निर्वाचन, कार्मिक, गृह कारा, योजना एवं वित्त, सूचना एवं जनसंपर्क और वाणिज्य कर विभागों के अल्पसूचित और तारांकित प्रश्नों पर सरकार की ओर से जवाब दिया जाएगा। वहीं शून्यकाल एवं ध्यानाकर्षण सूचनाएं पर सरकार की ओर से जवाब दिया जाएगा। दोपहर बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव, वाद-विवाद और सरकार का उत्तर होगा। दो मार्च को प्रश्नकाल के साथ ही वित्तीय वर्ष 2021-21 के द्वितीय अनुपूरक बजट पर सामान्य वाद-विवाद, मतदान, तत्संबंधी विनियोग विधेयक को पारित कराया जाएगा। 3 मार्च को प्रश्नकाल के बाद वित्तीय वर्ष 2021-22 का आम बजट पेश होगा । हिन्दुस्थान समाचार/ वंदना

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵