back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूथ कांग्रेस ने पेट्रोलियम मंत्रालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया

नई दिल्ली, 9 नवंबर (आईएएनएस)। महंगाई और रसोई गैस सिलेंडर के दामों पर मंगलवार को यूथ कांग्रेस ने मंगलवार को पेट्रोलियम मंत्रालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष बी वी श्रीनिवास की अध्यक्षता में किया गया। उन्होंने कहा कि, मोदी सरकार देशवासियों को बड़े-बड़े सपने दिखाकर सत्ता में आई थी, आज गरीब के लिए महंगाई जानलेवा बन गई है। जनता महंगाई से त्रस्त है। गैस सिलेंडर की कीमत 1000 रुपये के पार जाने को तैयार है, कीमतों में आग लगी हुई है। महंगाई से जनता परेशान है पर सरकार जनता की पुकार सुनने को तैयार नहीं है। श्रीनिवास ने कहा कि रसोई गैस सिलेंडर के दामों में लगातार वृद्धि कर जनता को किस बात की सजा दे रही है सरकार? गैस सिलेंडर के दामों में 190 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। पड़ोसी देशों के मुकाबले भारत में महंगाई सबसे ज्यादा है, और सरकार कह रही है कि देश बदल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि देश पर जो मुसीबतों का पहाड़ टूटा है, उसकी जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ मोदी सरकार और देश विरोधी नीतियां ही हैं। श्रीनिवास ने कहा कि मनमोहन सरकार के मुकाबले मोदी सरकार के दौरान गैस सिलेंडर के दामों में दोगुने से ज्यादा की वृद्धि हो चुकी है। अच्छे दिनों का सपना दिखाकर जनता को महंगाई के कुचक्र में फंसाया जा रहा है। वहीं यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी राहुल राव ने कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस ने मंगलवार को बढ़ती मंहगाई और रसोई गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। अनेकों युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता गैस सिलेंडर के साथ प्रदर्शन में शामिल हुए और दिल्ली पुलिस ने बैरिकेडिंग कर बल स्वरूप युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पेट्रोलियम मंत्रालय तक जाने से रोका, इसके चलते सभी प्रदर्शनकारी अपनी मांग को लेकर धरने पर भी बैठे। –आईएएनएस पीटीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Purulia Seat: लगातार रुख बदलती है पुरुलिया की जनता, 2006 के बाद से हर बार नई पार्टी को दिया मौका, इस बार किसका आएगा...

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के समर में Purulia Seat इसलिए चर्चा का केंद्र बनी हुई है क्योंकि साल 2006 के बाद...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar और Bhabhi Ji Ghar Par Hain फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵