back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कांग्रेस नेता अरुण यादव के किसको फिक्र है कबीले की ट्वीट से खलबली

भोपाल, 16 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सियासत में पूर्व मंत्री अरुण यादव के एक ट्वीट किसको फिक्र है कबीले की ने सियासी हलकों में हलचल मचा दी है। यह ट्वीट उस मौके पर आया है जब पार्टी नेतृत्व को लेकर कांग्रेस नेता आमने-सामने हैं। अरुण यादव की पहचान राज्य की सियासत में शांत रहकर अपनी बात को पूरी ताकत से रखने वाले नेता के तौर पर है। उनके समर्थकों और चाहने वालों की लंबी फेहरिस्त है। किसी पद पर नहीं हैं, मगर उनके पीछे खड़े होने वाले अनेको हैं। कांग्रेस में राष्ट्रीय नेतृत्व को लेकर मची खींच तान से कांग्रेस के नेता दुखी हैं। इसी बीच अरुण यादव का एक ट्वीट आया है जिसमें साफ इस बात की तरफ इशारा है कि नेताओं को पार्टी की नहीं सिर्फ पद पाने की चिंता है। यादव ने एक ट्वीट में लिखा, किसको फिक्र है कि कबीले का क्या होगा.! सब इसी बात पर लड़ते हैं कि सरदार कौन होगा। इस ट्वीट में यादव ने मध्य प्रदेश कांग्रेस, अखिल भारतीय कांग्रेस और राहुल गांधी को टैग किया है। पूर्व मंत्री यादव की गिनती राहुल गांधी के करीबियों मंे होती है। वे राज्य इकाई के अध्यक्ष भी रहे हैं। कार्यकर्ताओं से संपर्क और सीधे संवाद रखने वाले नेता के तौर पर उनकी पहचान है। बीते कुछ समय से उन्हें पार्टी में साइड लाइन किया गया है। –आईएएनएस एसएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Assam Election 2026: घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर करेंगे, असम में गरजे अमित शाह, बोले- पहचान हो चुकी है

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम के श्रीभूमि जिले के पथारकंडी में एक बड़ी चुनावी रैली को संबोधित करते हुए...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵