back to top
29.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूक्रेन को रूस के हमले के बाद डेढ़ करोड़ डॉलर की क्रिप्टोकरेंसी दाम में मिली

नयी दिल्ली/कीव, 27 फरवरी (आईएएनएस)। रूस के हमले के बाद यूक्रेन को दान के रूप में डेढ़ करोड़ डॉलर से अधिक की क्रिप्टोकरेंसी मिली है। एथेरियम को बनाने वाले विटालिक ब्यूटरिन ने ट्वीट किया कि यूक्रेन पर हमला यूक्रेन और रूस की जनता के लिये अपराध है। शोध कंपनी एलिप्टिक के मुताबिक गत 24 फरवरी को यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से यूक्रेन को डेढ़ करोड़ डॉलर से अधिक की क्रिप्टोकरेंसी दान में मिली है। द वर्ज ने शनिवार को कहा कि यूक्रेन की मदद के लिये विकेंद्रीकृत स्वायत्त संगठन स्थापित किये गये हैं। यूक्रेन की जनता और सेना के लिये पूंजी जुटाने के लिये एनएफटी की बिक्री की गयी है। यूक्रेन के आधिकारिक ट्वीटर अकांउट पर यह बताया गया है कि वह मदद के रूप में बिटकॉइन, एथ्ेरियम और टेथर को स्वीकार करता है। चेनएनालिसिस के अनुसार, वियतनाम, भारत और पाकिस्तान के बाद यूक्रेन क्रिप्टोकरेंसी को अपनाने की वैश्विक सूची में चौथे स्थान पर है और करीब आठ अरब डॉलर की क्रिप्टोकरेंसी का हर साल आदान प्रदान होता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यूक्रेन को उसके प्रौद्योगिकी के ज्ञान के लिये जाना जाता है और इसका आईटी निर्यात कारोबार गत साल 6.8 अरब डॉलर का था। यूक्रेन ने गत साल सभी क्रिप्टोकरेंसी को वैध घोषित कर दिया था। रूस ने जैसे ही यूक्रेन पर हमला किया, गैर सरकारी संगठन यूक्रेन की सेना के लिये क्रिप्टो फं ड जुटाने लगे और गत दिवस चार लाख डॉलर से अधिक के डिजिटल टोकन प्राप्त हुये हैं। दान में औसत रूप से एक हजार से दो हजार डॉलर की क्रिप्टोकरेंसी मिल रही है और संगठन को गत दो दिनों में कम से कम 317 लोगों ने दान दिया है। यूक्रेन को समर्थन देने वाले समूह और क्रिप्टो से जुड़े समुदायों के अलावा ट्वीटर और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने भी दान किया है। –आईएएनएस एकेएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

Labour Codes: अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 दिन में कंपनी को करना होगा Full and Final सेटलमेंट, जानिए क्यों?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल 2026 से नौकरी छोड़ने या निकाले जाने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ा बदलाव (Labour Codes) लागू हो गया है।...
spot_img

Latest Stories

DC vs MI Pitch Report: दिल्ली में रन बरसेंगे या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स...

उड़ने से पहले संभल जाएं! 60 हजार का टिकट पहुंचा 1.5 लाख के पार, इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराये में बंपर उछाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते ईरान-इज़राइल-अमेरिका...

चेपॉक में प्रियांश आर्य का तूफान, Punjab Kings ने CSK के खिलाफ सबसे तेज टीम फिफ्टी बनाकर रचा इतिहास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में...

Gold Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, सोने की खरीद पर सख्ती: जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 4 अप्रैल 2026 को तेल कंपनियों...

क्या आप भी शनिवार का व्रत रखने का सोच रहे हैं? तो जानिए कब और कैसे शुरू करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शनिदेव को प्रसन्न करने के...

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान, तब इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय का मौसम अभी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵