back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi Liquor Policy: CM केजरीवाल की पेशी से पहले AAP मंत्री राजकुमार आनंद से जुड़े ठिकानों पर ED की छापेमारी

New Delhi: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पेशी से पहले दिल्ली सरकार के एक और मंत्री राजकुमार आनंद के यहां छापा मारा है।

नई दिल्ली, हि.स.। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पेशी से पहले दिल्ली सरकार के एक और मंत्री के यहां छापा मारा है। ईडी ने धनशोधन संबंधी एक मामले की जांच के तहत दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी नेता राजकुमार आनंद से जुड़े परिसरों पर छापेमारी की है।

ED ने कैबिनेट मंत्री से जुड़े 9 परिसरों पर छापा मारा

आधिकारिक सूत्रों ने आज बताया कि दिल्ली के कैबिनेट मंत्री राजकुमार आनंद के आवास पर ईडी की छापेमारी चल रही है। मंत्री की सिविल लाइंस इलाका स्थित आवास सहित उनसे जुड़े 9 परिसरों पर केंद्रीय एजेंसी की सर्च चल रही है।

ED के साथ CRPF की टीम है मौजूद

जानकारी के मुताबिक छापेमारी की कार्रवाई कर रहे ईडी अधिकारियों के साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की टीम भी है। 57 वर्षीय राजकुमार आनंद दिल्ली सरकार में सामाजिक कल्याण और एससी/एसटी (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति) कल्याण मंत्री हैं। वह पटेल नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

‘आप’ की लड़ाई खुलकर सामने आई, AAP नेताओं ने Raghav Chadha को बताया BJP का हमदर्द

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी (AAP) के अंदर इन दिनों हलचल तेज हो गई है और इसका केंद्र बने हैं राघव चड्ढा (Raghav...
spot_img

Latest Stories

करने जा रही हैं वैभव लक्ष्मी का व्रत, तो जानिए पूजा विधि और इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वैभव लक्ष्मी व्रत माता माता...

Travel Tips: इस मौसम में घूमने के लिए बेस्ट है उत्तराखंड की ये जगह, एक बार जरूर करें विजिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में ऐसी कई जगह...

Vastu Tips: हरी इलायची खोल देगी आपके बंद किस्मत का ताला, बस करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...

Astro Today 10 April 2026: मकर राशि- पैनल्टी लग सकती है, संभलकर रहना होगा

धन लाभ: सरकारी कामों में पैसा लगने के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵