back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ED ने शिवसेना (UBT) के विधायक रवींद्र वायकर के खिलाफ दर्ज की FIR, BMC के जमीन पर अवैध होटल बनाने का है मामला

Mumbai: ED ने शिवसेना (यूबीटी) समूह के विधायक रवींद्र वायकर के खिलाफ जोगेश्वरी भूखंड घोटाले का मामला दर्ज किया है। इस मामले में जल्द ED की टीम रवींद्र वायकर को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुला सकती है।

मुंबई, हि.स.। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने शिवसेना (यूबीटी) समूह के विधायक रवींद्र वायकर के खिलाफ जोगेश्वरी भूखंड घोटाले का मामला दर्ज किया है। इस मामले में बहुत जल्द ईडी की टीम रवींद्र वायकर को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुला सकती है।

जोगेश्वरी में गैरकानूनी जमीन

सूत्रों ने आज बताया कि रवींद्र वायकर के विरुद्ध जोगेश्वरी में मुंबई नगर निगम की जमीन पर एक लक्जरी होटल के कथित निर्माण के संबंध में मामला दर्ज किया गया है। ईडी इस मामले में उन्हें और अन्य आरोपितों को पूछताछ के लिए समन जारी करने वाली है। ईडी की टीम ने मुंबई पुलिस से इस मामले से संबंधित सभी कागजात हासिल कर लिए हैं।

शिकायत मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा और ईडी में दर्ज

दरअसल, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष किरीट सोमैया ने रवींद्र वायकर पर मुंबई नगर निगम की जमीन पर अवैध तरीके से होटल बनाए जाने की शिकायत संबंधित विभाग में की थी। सौमैया ने यह शिकायत मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा और ईडी में भी की है। इसी आधार पर मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच रवींद्र वायकर से पूछताछ कर चुकी है। इसी आधार पर अब ईडी की टीम भी वायकर से छानबीन करने वाली है।

ईडी कर रही मामले की जांच

रवींद्र वायकर पर जनवरी से जुलाई, 2021 के दौरान मुंबई नगर निगम को गुमराह कर अवैध रूप से होटल बनाने की मंजूरी लेने का आरोप है। इसके बाद वायकर जोगेश्वरी-विक्रोली लिंक रोड पर स्थित मुंबई नगर निगम की खेलकूद और मनोरंजन के लिए आरक्षित की गई जमीन पर आलीशान होटल अवैध तरीके से बनाने और उसका व्यावसायिक उपयोग करने का भी आरोप है। अब इस मामले की ईडी जांच कर रही है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

राज्यसभा को लेकर सस्पेंस बरकरार, शिवसेना UBT की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं– ‘मैं उसे लेकर कोई…’

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। 7 सीटों पर होने वाले चुनाव के बीच सबसे ज्यादा...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...