back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जम्मू-कश्मीर में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम के गर्म, शुष्क रहने की संभावना

श्रीनगर, 6 मई (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क बना रहा। मौसम विभाग (एमईटी) ने शुक्रवार को अगले 24 घंटों के दौरान गर्म और शुष्क मौसम रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के बयान में कहा गया है, जम्मू-कश्मीर में मुख्य रूप से गर्म और शुष्क मौसम रहने की संभावना है। उन्होंने कहा, अगले 5 दिनों तक ऐसा ही मौसम जारी रहने की संभावना है। हालांकि, कुछ इलाकों में बारिश / गरज के साथ बारिश हो सकती है। अगले 10 दिनों के लिए किसी भी बड़ी बारिश की संभावना नहीं है। न्यूनतम तापमान श्रीनगर में 11.2, पहलगाम में 5.6 और गुलमर्ग में 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लद्दाख क्षेत्र के द्रास शहर में रात का न्यूनतम तापमान 1.8, लेह में 7.4 और कारगिल में 7.8 रहा। जम्मू में न्यूनतम तापमान 21.9, कटरा में 20.6, बटोटे में 13.1, बनिहाल में 10.6 और भद्रवाह में 10.2 रहा। –आईएएनएस आरएचए/

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Ashtami पर ऐसे बनाएं सूजी का प्रसाद, जानें सही और सीक्रेट तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में नवरात्रि (Chaitra...

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के लिए कैसे अप्लाई करें? इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार की सबसे जनहितैषी योजना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵