back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुख्यमंत्री योगी ने माघी पूर्णिमा पर माघ मेले में आये संतों, श्रद्धालुओं व कल्पवासियों को दी शुभकामनाएं

-तीर्थराज प्रयाग में इस दिन स्नान, दान एवं यज्ञ का विशेष महत्व लखनऊ, 26 फरवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज माघ मेला-2021 के प्रमुख स्नान पर्व माघी पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों एवं माघ मेले में स्नान के लिए देश-विदेश से पधारे संत-महात्माओं, श्रद्धालुओं एवं कल्पवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। अपने सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि तीर्थराज प्रयाग में इस दिन स्नान, दान एवं यज्ञ का विशेष महत्व है। संगम तट पर एक माह का कल्पवास करने वाले श्रद्धालुओं के लिये यह तिथि एक विशेष पर्व है। माघी पूर्णिमा पर एक मास का कल्पवास पूर्ण हो जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि माघी पूर्णिमा स्नान पर्व को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिये राज्य सरकार द्वारा समस्त आवश्यक प्रबन्ध सुनिश्चित किये गये हैं। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि श्रद्धालुओं के लिए सुविधा व सुरक्षा की सभी जरूरी व्यवस्थाओं सहित कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन किया जाए। हिन्दुस्थान समाचार/संजय

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिपुर के उखरुल में फिर बिगड़े हालात, जनजातीय संघर्ष के बाद जले मकान, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हालात बेकाबू होते नजर आए, जब सोमवार दोपहर लिटान सारेइखोंग गांव में हथियारबंद...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...