back to top
24.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वसुंधरा राजे सिंधिया ने की राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात

नई दिल्ली, 29 मार्च (आईएएनएस)। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच नई दिल्ली में संसद भवन परिसर में स्थित जेपी नड्डा के कार्यालय में लगभग आधे घंटे की मुलाकात हुई। राजस्थान में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इस मुलाकात को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच मुलाकात के दौरान राजस्थान विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। आपको बता दें कि, इससे पहले 24 मार्च को वसुंधरा राजे सिंधिया ने नई दिल्ली में संसद भवन में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी , निर्मला सीतारमन एवं राजस्थान भाजपा के प्रभारी अरुण सिंह के साथ भी मुलाकात की थी। उत्तराखंड मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में देहरादून गई वसुंधरा राजे सिंधिया और गृह मंत्री अमित शाह के बीच उसी दिन एयरपोर्ट पर ही महत्वपूर्ण मुलाकात हुई थी। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया के लगातार बढ़ रहे दिल्ली दौरे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पार्टी के आला नेताओं से चल रही मुलाकातों के दौर को राजस्थान की राजनीति के मद्देनजर काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भाजपा आलाकमान और वसुंधरा राजे सिंधिया, राजस्थान को लेकर एक दूसरे के करीब आ रहे हैं और एक दूसरे की बातों को सुन कर समझने की कोशिश भी कर रहे हैं। मुलाकातों के इस दौर से गुटों में बंटी राजस्थान भाजपा के नेताओं को भी एक संदेश देने की कोशिश की जा रही है। इससे यह भी साफ-साफ नजर आ रहा है कि राजस्थान विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा आलाकमान भी वसुंधरा राजे सिंधिया के महत्व को समझ रहा है। हालांकि उनकी भूमिका को लेकर औपचारिक रूप से कोई फैसला करने से पहले पार्टी सभी पहलुओं को समझ लेना चाहती है। –आईएएनएस एसटीपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो...

रुचिका नाम का मतलब- Ruchika Name Meaning

Meaning of Ruchika / रुचिका नाम का मतलब: Bright,...

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵