back to top
34.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सुक्खू सरकार ने चंद घंटों में पलटा स्कूलों में वार्षिक समारोह पर रोक लगाने का फैसला

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने गुरुवार को सरकारी स्कूलों में वार्षिक समारोह के आयोजन पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाने के फैसले को चंद घण्टों में पलट दिया।

शिमला,एजेंसी। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने गुरुवार को सरकारी स्कूलों में वार्षिक समारोह के आयोजन पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाने के फैसले को चंद घण्टों में पलट दिया। इस सम्बंध में उच्च शिक्षा निदेशालय ने दो अधिसूचनाएं जारी की है।पहली अधिसूचना में निदेशालय ने सरकारी स्कूलों में वार्षिक समारोह के आयोजनों पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाने के फरमान जारी किए।

सरकारी स्कूलों में वार्षिक समारोह पर लगाई गई रोक

इसके तहत सभी जिला उपनिदेशकों को प्राथमिकता के आधार पर इन आदेशों पर अमल करने और इसकी रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर निदेशालय को देने के निर्देश दिए। लेकिन इसके कुछ समय बाद निदेशालय ने नए आदेश जारी कर सरकारी स्कूलों में वार्षिक समारोह पर लगाई गई रोक के फैसले को वापस ले लिया। ऐसे में सरकारी स्कूलों में वार्षिक समारोह पर कोई रोक नहीं रहेगी।

सरकार के फैसले से स्कूल प्रशासन परेशान हो गए

जानकारी अनुसार सरकार ने परीक्षाओं के चलते छात्र हित में वार्षिक समारोह पर रोक लगाने का फैसला लिया था। लेकिन सरकार के फैसले से स्कूल प्रशासन परेशान हो गए थे। दरअसल कुछ स्कूलों ने वार्षिक समारोहों की सभी तैयारियां कर ली हैं। मेधावियों के लिए मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र तैयार करवा लिए हैं। साथ ही स्कूलों में अन्य तैयारियां भी कर ली गई हैं लेकिन वार्षिक समारोहों पर रोक के आदेशों से स्कूलों की तैयारियों पर पानी फिर गया था। ऐसे में निदेशालय को अपने आदेश वापिस लेने पड़े।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘भाड़े के पहलवानों से अखाड़ा नहीं जीत सकते’ संजय निषाद ने अखिलेश यादव के 100 विधायक वाले ऑफर पर किया हमला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यूपी के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के 100 विधायक लाकर मुख्यमंत्री बनने के ऑफर पर...
spot_img

Latest Stories

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध...

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...