back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हरदीप पुरी ने गिनाईं 9 साल की उपलब्धियां, राहुल गांधी पर बोले ‘उन्हें विदेश में ही याद आते हैं अल्पसंख्यक’

हरदीप पुरी ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मोदी सरकार के 9 साल ने सही अर्थों में समृद्धि और विकास सुनिश्चित की है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को मोदी सरकार की नौ साल की उपलब्धियां गिनाईं। पुरी ने कहा कि मोदी सरकार से पहले भारत की अर्थव्यवस्था की गिनती पांच कमजोर देशों में होती थी और ग्लोबल रैंकिंग में भारत 10वें स्थान पर था, लेकिन अब सबकुछ बदल चुका है। आज हम 10वें स्थान से आगे बढ़कर 5वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां

हरदीप पुरी ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मोदी सरकार के 9 साल ने सही अर्थों में समृद्धि और विकास सुनिश्चित की है। बुनियादी ढांचे के विकास से लेकर लोगों के जीवन को सरल बनाने तक, नए भारत ने एक लंबा सफर तय किया है। स्वच्छ भारत, अमृत, उज्ज्वला जैसी कुछ योजनाओं का प्रभाव स्पष्ट रूप से दिख रहा है। हरदीप पुरी ने कहा कि कोरोना काल में हमने 220 करोड़ वैक्सीन बनाने के साथ-साथ सही से वितरित भी किया है। उन्होंने कहा हमने सीधे तौर पर 100 देशों को वैक्सीन दी है।

विदेश जाते ही याद आते हैं अल्पसंख्यक

राहुल गांधी के अमेरिका दौरे के सवाल पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जब भी विदेश जाते हैं तो इनको अल्पसंख्यक याद आते हैं। उन्होंने कहा ये कोई भी बयान दे देते हैं और झूठ पकड़े जाने पर माफी मांगते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

कांशीराम पर बयान को लेकर सियासत तेज: मंत्री असीम अरुण का राहुल गांधी पर हमला, कहा- इतिहास का ज्ञान नहीं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक Kanshi Ram की विरासत को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बहस तेज...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...