back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Haryana Nikay Chunav Results: गुरुग्राम से फरीदाबाद तक 9 शहरों में BJP का परचम, कांग्रेस शून्य पर आउट

हरियाणा नगरीय निकाय चुनावों के नतीजे लगभग साफ हो गए हैं। राज्य के 10 में से 9 नगर निगम में बीजेपी के मेयर होंगे, वहीं एक पर निर्दलीय उम्मीदवार ने मेयर चुनाव जीता है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हरियाणा नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी ने बंपर जीत दर्ज की है। राज्य की 10 में से 9 नगर निगम में बीजेपी ने अपना परचम लहराया है। वहीं, केवल मानेसर नगर निगम में निर्दलीय उम्मीदवार को जीत मिली है। वहीं, पानीपत, गुरुग्राम, कुरुक्षेत्र, फरीदाबाद, अंबाला, यमुनानगर, हिसार, करनाल, रोहतक और सोनीपत नगर निगम में बीजेपी को जीत मिली है। 

10 नगर निगम के अलावा 5 नगर परिषद और 23 नगर पालिकाओं में भी चुनाव हुए थे, इनके वोटों की गिनती जारी है। पिछले साल हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी की बंपर जीत के बाद नगर निगम चुनावों में जीत को दूसरी बड़ी जीत माना जा रहा है। 

CM बोले- हरियाणा में ट्रिपल इंजन की सरकार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब हरियाणा में ट्रिपल इंजन की सरकार बन गई है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित बनाने का सपना देखा है, उसे पूरा करने में हरियाणा की ट्रिपल इंजन सरकार अपना बड़ा योगदान देगी।

इसके साथ ही नायब सिंह सैनी ने नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी की जीत को जनता और हर कार्यकर्ता की जीत बताया है। उन्होंने ट्वीट किया कि ये जीत मोदी की गारंटी और बीजेपी पर भरोसे की जीत है।

Faridabad Mayor बनीं परवीन जोशी

वहीं फरीदाबाद में रिकॉर्ड वोटों से मेयर चुनाव जीतने के बाद परवीन जोशी ने कहा, ‘मैं जनता की जरूरतों और परेशानियों को समझती हूं। पीने के पानी, कूड़े और सीवेज की समस्याएं हैं। केंद्रीय मंत्री कृषन पाल गुर्जर ने आश्वासन दिया है कि हम साथ मिलकर काम करेंगे और योजनाओं के क्रियान्वयन में कोई बाधा नहीं आएगी। लोगों ने मुझ पर भरोसा जताया है, मैं इसके लिए आभार व्यक्त करती हूं।’

Advertisementspot_img

Also Read:

Haryana Cross Voting Row: अगर थोड़ी सी भी नैतिकता बची है तो इस्तीफा दें… क्रॉस-वोटिंग पर भड़के भूपेंद्र हुड्डा, विधायकों से मांगा इस्तीफा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हरियाणा राज्यसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी में अंदरूनी विवाद खुलकर सामने आ गया है। क्रॉस-वोटिंग के आरोपों को लेकर कांग्रेस...
spot_img

Latest Stories

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...

Astro Today 5 April 2026: मकर राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...

Astro Today 5 April 2026: सिंह राशि -आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵