back to top
22.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Haryana Violence: नूंह हिंसा के बाद जल उठा पलवल, दंगाइयों ने 4 ट्रकों और झुग्गियों में लगाई आग

Haryana Violence: आगजनी की घटनाओं पर काबू पाने के लिए प्रशासन लगातार कोशिश कर रहा है। पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह और पुलिस फोर्स मौके पर है।

नई दिल्ली/पलवल, रफ्तार न्यूज डेस्क। हरियाणा के कई इलाकों में नूंह हिंसा का असर देखा जा रहा है। अब पलवल जिले में दंगाइयों ने सामान से भरे 4 ट्रकों में आग लगा दी। यह घटना होडल से पुनहाना सड़क मार्ग पर मंगलवार सुबह हुई जबकि परशुराम कालोनी में भी दंगाइयों ने कई झुग्गियों में आग लगा दी। दमकल की गाड़ियां जब तक पहुंची तब तक झुग्गियां राख हो चुकी थीं।

शांति बहाली की कोशिश जारी

जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। आगजनी की घटनाओं पर काबू पाने के लिए प्रशासन लगातार कोशिश कर रहा है। पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह और पुलिस फोर्स मौके पर है। उनके साथ पुलिस हेड क्वार्टर डीएसपी शाकिर हुसैन, उप मंडल अधिकारी रणवीर सिंह,तहसीलदार संजीव नागर, थाना प्रभारी महेंदर सिंह मौजूद हैं।

सीएम मनोहर लाल ने क्या कहा?

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि नूंह में हालात अब सामान्य हैं. एहतियात के तौर पर कर्फ्यू लगाया गया है। उन्होंने कहा यहां हुई हिंसा बड़ी साजिश का हिस्‍सा थी। कल की झड़प में कुल पांच लोग मारे गए, जिनमें दो होम गार्ड और तीन नागरिक शामिल हैं। वहीं, गुरुग्राम के उपायुक्त निशांत यादव ने कहा कि सोहना के अधिकांश हिस्सों में सामान्य स्थिति बहाल हो गई है और बाजार भी अब खुला है।

Advertisementspot_img

Also Read:

AAP विधायक नरिंदर कौर को BJP के टिकट ऑफर के दावे पर बढ़ा सियासी विवाद, जानिए टिकट ऑफर पर क्या बोले CM सैनी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और आम आदमी पार्टी की विधायक नरिंदर कौर भरज के बीच बयानबाज़ी तेज हो गई...
spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...