back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उपनिदेशक सूचना योगेश मिश्रा को मिला कुंभ मेला के दौरान मीडिया प्रबन्धन का दायित्व

हल्द्वानी, 25 फरवरी (हि.स.)। उत्तराखण्ड शासन ने कुंभ मेला के दौरान मीडिया प्रबन्धन एवं विशेष कवरेज कराने का दायित्व उप निदेशक सूचना योगेश मिश्रा को सौंपा है। इस दायित्व के निर्वहन के लिए आज जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने योगेश का वर्तमान कार्य से मुक्त कर दिया है। बताया गया है कि मिश्रा 27 फरवरी को मेलाधिकारी दीपक रावत को अपना योगदान प्रस्तुत करेंगे। गौरतलब है कि मेला अधिकारी दीपक रावत ने शासन से योगेश मिश्रा को मीडिया प्रबन्धन के लिए कुंभ ड्यूटी पर भेजने की अनुशंसा की थी। इसी क्रम में महानिदेशक सूचना डा़. मेहरबान सिंह बिष्ट ने कुंभ के दौरान मेला की कवरेज के साथ मीडिया से समन्वय करने का दायित्व सौंपा है। मिश्रा ने बताया कि इससे पूर्व वह कुंभ और अर्द्धकंभ हरिद्वार के दौरान भी मीडिया प्रबन्धन का कार्य कर चुके हैं। हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम गुप्ता

Advertisementspot_img

Also Read:

कैसे मिलती है IPL में नौकरी, जानिए कहां मिलेगी जानकारी और क्‍या है योग्यता?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । भारत में आईपीएल का बड़ा क्रेज है। जब भी आईपीएल का सीजन शुरू होता है, क्रिकेट प्रेमियों का...
spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵