back to top
23.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोनिल दवा का विरोध करने वालों पर बाबा रामदेव ने किया प्रहार

हरिद्वार, 25 फरवरी (हि.स.)। पतंजलि योगपीठ की कोरोनिल दवा को लेकर उपजे विवाद के बाद आज बाबा रामदेव ने इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कोरोनिल का विरोध कर रहे लोगों पर कड़ा प्रहार किया। योगगुरु रामदेव ने कोरोनिल को सर्टिफाइड दवा बताते हुए विरोध करने वालों के दवा पर प्रश्नचिह्न लगाने को ओछापन बताया। इस दौरान बाबा रामदेव ने पीएम मोदी को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की बयानबाजी को राजनीति से प्रेरित बताया। गुरुवार को कोरोनिल को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि यह दवा पूरी तरह से सर्टिफाइड है। डब्लूएचओ और जीएमपी ने जो प्रोटोकॉल बनाये हैं, उनके अनुरूप पतंजलि को कोरोनिल बेचने का सर्टिफिकेट मिला है। विश्व के 158 देशों में पतंजलि को कोरोनिल बेचने का सर्टिफिकेट मिला है। पतंजलि कोरोनिल के साथ 100 से अधिक औषधियां बेच रही हैं। यह अपने आप में अनोखी घटना है कि कोरोनिल साइंटिफिक रिसर्च बेस्ड दवाई है। किसी के भी द्वारा कोरोनिल पर प्रश्नचिह्न लगाना ओछापन है, जो कि ठीक नहीं है। ममता बनर्जी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से बने स्टेडियम पर आपत्ति दर्ज कराये जाने पर बाबा रामदेव ने कहा कि कुछ खानदानों के नाम पर सभी जगहों के नाम भारत में रखे गए हैं। मोदी के नाम पर बन रहे स्टेडियम पर किसी को कोई आप्पति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहाकि ममता बनर्जी की आपत्ति राजनीति से प्रेरित लगती है। बाबा रामदेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपने ट्विटर हैंडल से चौकीदार टाइटल हटाने पर उनकी तारीफ की। उन्होंने कहा कि वे देश के प्रधानसेवक भी हैं और चौकीदार भी, उन्होंने कहा प्रधानमंत्री राष्ट्रपुरुष हैं। वे लगतार राष्ट्र हित की नीतियां बना रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत

Advertisementspot_img

Also Read:

Bharat Bandh 2026: सड़क से बैंक तक असर, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें ये अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज देशभर में 24 घंटे का राष्ट्रव्यापी भारत बंद आयोजित किया गया है। इस हड़ताल को ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...